తెలుగు | Epaper

Cyber ​​Fraud : जज हुए ठगी के शिकार, क्रेडिट कार्ड से गायब 6 लाख रुपये

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Cyber ​​Fraud : जज हुए ठगी के शिकार, क्रेडिट कार्ड से गायब 6 लाख रुपये

बॉम्बे हाई कोर्ट के एक जज के साथ साइबर ठगी करने वाले आरोपी को मुंबई की कफ परेड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर झारखंड के जामताड़ा से 25 वर्षीय एक व्यक्ति को फर्जी कस्टमर केयर नंबर बनाने और पीड़ित को फिशिंग ऐप भेजकर पैसे हड़पने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सुनियोजित तरीके से क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट्स घोटाले के जरिए लगभग  6.02 लाख (6.02 Lakh) रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में यह गिरफ्तारी हुई है।

आरोपी के खिलाफ 10 राज्यों में 36 मामले दर्ज

आरोपी की पहचान मजहर आलम इसराइल (Alam Israel) मियां के रूप में हुई है, जो जामताड़ा का रहने वाला है। जांचकर्ताओं के अनुसार, मियां कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं है, बल्कि वह कथित तौर पर 10 राज्यों में दर्ज कम से कम 36 मामलों से जुड़ा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 28 फरवरी को शुरू हुई, जब जज ने अपने क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वॉइंट्स रिडीम करने के लिए बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करने की कोशिश की। आधिकारिक हेल्पलाइन व्यस्त होने के कारण उन्होंने इंटरनेट का सहारा लिया, जो उनके लिए महंगा साबित हुआ। उन्हें जो नंबर मिला, वह साइबर अपराधियों द्वारा लगाया गया एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर था।

क्रेडिट कार्ड डिटेल्स डालते कट गए 6 लाख रुपये

पुलिस ने बताया जब आप इस तरह के नंबर डायल करते हैं, तो साइबर ठगों द्वारा आपको एक APK फाइल भेजी जाती है। उस नंबर पर कॉल करने के बाद, जज को 18MB का एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए WhatsApp लिंक मिला। जब फाइल उनके iPhone पर नहीं खुली, तो ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर बात कर रहे ठगों ने उन्हें इसके बजाय Android डिवाइस का उपयोग करने की सलाह दी।

अन्य पढ़े: PSL viral incident : व्हाइट बॉल बनी पिंक, सोशल मीडिया ट्रोल

निर्देशों पर भरोसा करते हुए उन्होंने अपना सिम कार्ड अपनी हाउस हेल्प के एंड्रॉइड फोन में डाला और एप्लिकेशन डाउनलोड कर लिया। उन्होंने जैसे ही एप्लिकेशन में अपने क्रेडिट कार्ड डिटेल्स डालें, ताकि क्रेडिट प्वॉइंट्स रिडीम हो सके, तो उनके क्रेडिट कार्ड से 6 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। 

धोखाधड़ी के बारे में पता चलते ही तुरंत जज ने मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और लगभग 10 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य पढ़े:

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

बिना तलाक लिव-इन में नहीं रह सकते शादीशुदा जोड़े

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

दिल्ली–सहारनपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

पश्चिम उत्तर प्रदेश में विकास की रफ्तार तेज

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

WB- चुनाव आयोग का एक्शन- सीएम ममता के भाषण पर मांगी रिपोर्ट, एसआई निलंबित

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

PM Modi- उत्तर प्रदेश में विकास की नई उड़ान जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

धुरंधर की कमाई तूफान, 9 दिन में 1100 करोड़

धुरंधर की कमाई तूफान, 9 दिन में 1100 करोड़

Delhi- दिल्ली में बड़ा खतरा टला- इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री सुरक्षित

Delhi- दिल्ली में बड़ा खतरा टला- इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 161 यात्री सुरक्षित

हाईवे पर टैंकर पलटा, लीक पेट्रोल को लोग बाल्टी में भरने लगे

हाईवे पर टैंकर पलटा, लीक पेट्रोल को लोग बाल्टी में भरने लगे

UP-शंकराचार्य विवाद- केस करने वाले ब्रह्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

UP-शंकराचार्य विवाद- केस करने वाले ब्रह्मचारी को मिली जान से मारने की धमकी

ओडिशा में पर्यटक बस पलटी, 5 की मौत, 40 घायल

ओडिशा में पर्यटक बस पलटी, 5 की मौत, 40 घायल

अब सिर्फ 60 नक्सली ही बचे?

अब सिर्फ 60 नक्सली ही बचे?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870