Vastu Tips: सिर्फ 1 फोटो बदलेगी बच्चे की पढ़ाई की आदत

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

वास्तु के कुछ उपाय बहुत ही आसान है, न इसमें ज़्यादा खर्च है और न ही ज़्यादा मेहनत. बस एक फोटो और सही दिशा का ध्यान रखिए. आप खुद फर्क महसूस करेंगे. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा पढ़ाई में मन लगाए और अच्छे नंबर लाए, तो आज ही इस उपाय को अपनाइए।

अक्सर मां-बाप परेशान रहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ाई में मन नहीं लगा रहे. कई बार बच्चे पढ़ने की जगह मोबाइल, टीवी या बाहर खेलने में ज्यादा ध्यान देते हैं. इस वजह से उनके नंबर कम आते हैं या वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते. ऐसे में अगर आप चाहें तो एक आसान सा वास्तु उपाय करके इस समस्या को दूर कर सकते हैं. यह तरीका न सिर्फ बच्चा पढ़ाई में ध्यान लगाने में मदद करेगा, बल्कि उसके रिजल्ट पर भी अच्छा असर डालेगा।

क्या है ये उपाय?

  • आपको कुछ खास नहीं करना है. बस एक फोटो का सहारा लेना है. सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर गूगल खोलिए. फिर उसमें “Library” यानी लाइब्रेरी लिखकर सर्च कीजिए. इसके बाद इमेज सेक्शन में जाइए. वहां आपको किताबों से भरी हुई कई लाइब्रेरी की तस्वीरें दिखेंगी. इन तस्वीरों में किताबों की अलमारियां और पढ़ने का माहौल दिखेगा. ऐसी ही किसी एक साफ-सुथरी और अच्छी फोटो को चुन लीजिए और उसका प्रिंट निकाल लीजिए।

फोटो कहां लगानी है?

  • अब इस फोटो को अपने घर के वेस्ट साउथ वेस्ट यानी दक्षिण-पश्चिम के पश्चिमी कोने में लगाना है. यह कोना वास्तु के अनुसार पढ़ाई और मेहनत का प्रतिनिधित्व करता है. जब आप इस जगह पर किताबों वाली फोटो लगाते हैं, तो वह जगह सकारात्मक ऊर्जा से भर जाती है और पढ़ाई का माहौल बनता है।
  • अगर संभव हो तो बच्चे की पढ़ाई की मेज़ यानी स्टडी टेबल भी इसी दिशा में लगाइए. इससे बच्चा जब भी वहां बैठेगा, उसे खुद-ब-खुद पढ़ाई में मन लगने लगेगा. इस उपाय का असर धीरे-धीरे दिखेगा और बच्चा पढ़ाई में ध्यान देना शुरू कर देगा।

ध्यान रखें
अगर इस दीवार पर कुछ सामान नीला या लाल रंग का है तो उसे हटा दें और उस जगह पर पीला या हल्के रंग का इस्तेमाल करें।

कैसे करता है ये उपाय असर?

हमारे आस-पास की चीज़ों और माहौल का हमारे दिमाग पर असर पड़ता है. जब बच्चा रोज़ किताबों से जुड़ी फोटो देखता है, तो उसके अंदर पढ़ाई को लेकर एक प्रेरणा जागती है. ये फोटो एक तरह का मानसिक संकेत होता है, जो पढ़ाई की आदत को बढ़ाता है. यही वास्तु का सिद्धांत है सही दिशा और सही चीज़ों के इस्तेमाल से माहौल को बेहतर बनाना।

Read more:Vastu: किस रंग का स्कूल बैग आपके बच्चे के लिए रहेगा सबसे बेहतर?

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।