Kejriwal BJP reaction : दिल्ली नगर निगम (MCD) उपचुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पार्टी के विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और दो सीटें गंवाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कसा।
केजरीवाल ने कहा कि भले ही बीजेपी ने 7 सीटें जीती हों, लेकिन उसने पहले के मुकाबले दो अहम सीटें खो दी हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्ता गंवाने के सिर्फ 10 महीनों के भीतर ही जनता का भरोसा दोबारा AAP की ओर लौट रहा है।
एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल ने लिखा, “इस नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारा और दिल्ली की जनता ने यह साफ कर दिया है कि AAP को समर्थन लगातार मजबूत हो रहा है।”
Read also :10 वर्षों में 20 लाख घरों का निर्माण करेगी – मुख्यमंत्री
उन्होंने आगे कहा, “केवल 10 महीनों में जनता का विश्वास तेजी से आम आदमी पार्टी की ओर वापस आ रहा है। दिल्ली बहुत जल्द सकारात्मक राजनीति और अच्छे कामों की ओर लौट रही है।”
30 नवंबर को हुए उपचुनाव में AAP ने मुण्डका, दक्षिणपुरी (Kejriwal BJP reaction) और नारायणा सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं BJP को शालीमार बाग-B, दिचाओं कलां, ग्रेटर कैलाश, द्वारका-B, अशोक विहार, विनोद नगर और चांदनी चौक सीटें मिलीं।
कांग्रेस ने संगम विहार सीट जीती, जबकि ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने चांदनी महल सीट पर जीत हासिल की।
इस बीच अशोक विहार सीट पर मतगणना को लेकर विवाद खड़ा हो गया। AAP के पूर्व विधायक और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट पर AAP उम्मीदवार को विजेता दिखाया गया था, लेकिन पुनर्मतगणना के बाद BJP को विजयी घोषित कर दिया गया।
भारद्वाज ने एक्स पर लिखा, “अशोक विहार सीट पर पहले AAP की जीत दिखाई गई थी। अब पुनर्गणना के बाद BJP को विजेता बता रहे हैं। यह कैसे संभव है?”
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :