Latest Hindi News : लॉरेंस बिश्नोई गैंग का ऑडियो वायरल, पवन सिंह धमकी केस में नया मोड़

Read Time:  1 min
लॉरेंस बिश्नोई गैंग
लॉरेंस बिश्नोई गैंग
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली,। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Super Star Pawan Singh) को धमकी मिलने के दावे के मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। इस प्रकरण में अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) की ओर से एक कथित ऑडियो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि गैंग ने पवन सिंह को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी है। यह ऑडियो गैंग (Audio Gang) से जुड़े बताए जा रहे गैंगस्टर हरि बॉक्सर की ओर से जारी किया गया है।

ऑडियो में धमकी से किया इनकार

वायरल ऑडियो में हरि बॉक्सर दावा करता सुनाई देता है कि पवन सिंह को न तो गैंग की तरफ से कोई फोन कॉल किया गया और न ही किसी प्रकार की धमकी दी गई। उसने कहा कि इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बेवजह घसीटा जा रहा है। हरि बॉक्सर के मुताबिक, संभव है कि पवन सिंह सुरक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से इस तरह का दावा कर रहे हों।

Read Also : कोलकाता में बढ़ते विद्रोह के चलते अंग्रेजों ने दिल्ली को बनाया राजधानी

झूठे आरोप लगाने का दावा

ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने यह भी आरोप लगाया कि पवन सिंह उनके खिलाफ गलत बयान दे रहे हैं और उन्होंने थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है, जबकि हकीकत में गैंग की ओर से कोई धमकी नहीं दी गई। उसने दो टूक कहा कि इस मामले से लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई लेना-देना नहीं है और नाम जानबूझकर बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

विवादित बयान से बढ़ी चिंता

हालांकि, ऑडियो में कही गई कुछ बातें काफी गंभीर और विवादित भी हैं। हरि बॉक्सर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी करता है, खुलेआम करता है। इसमें आगे यह भी कहा गया है कि जो सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे धमकी नहीं दी जाएगी, बल्कि एके-47 की गोलियों से भून दिया जाएगा। इस बयान ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस और एजेंसियां जांच में जुटीं

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पवन सिंह ने खुद को जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। अब वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसकी सत्यता की जांच कर रही हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ऑडियो वास्तव में हरि बॉक्सर का है या नहीं और इसके पीछे किसका मकसद है

पवन सिंह कितने तक पढ़े-लिखे हैं?

पवन सिंह ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं है परन्तु संगीत के मामले में किसी से भी कम नही है। हाल ही में उन्होंने “क्रैक फायटर” फिल्म के लिए एक करोड़ में साइन किया, जिससे वे भोजपुरी के सबसे महंगे कलाकार हो गए।

पवन सिंह की सैलरी कितनी है?

चुनाव शपथ पत्र के अनुसार, पवन सिंह की कुल संपत्ति 16.8 करोड़ रुपये और देनदारियां 1 करोड़ रुपये हैं। पवन सिंह ने अपनी वार्षिक आय 51.6 लाख रुपये घोषित की है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।