Manipur: में प्रतिबंधित संगठन के चार सदस्य गिरफ्तार; ड्रग्स के साथ दो पकड़े गए

Read Time:  1 min
मणिपुर
मणिपुर
FONT SIZE
GET APP

इंफाल पश्चिम के लांगथाबल इलाके में छापा मारकर दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जॉयशंकर (33 वर्षीय) और मोरिंगथेम नेलसन (30 वर्षीय) के रूप में हुई है।

मणिपुर में पुलिस ने दो प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारियां इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से हुई। पुलिस को आरोपियों के बारे में खुफिया सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले में सेजांग मायेइ और तेल्लोउ ममांग लेइकेइ इलाकों में छापा मारकर प्रतिबंधित संगठन प्रीपेक से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान समरजीत मैतेई (25 वर्षीय) और एलांगबम लांगांबा मैतेई (26 वर्षीय) के रूप में हुई है। 

प्रतिबंधित संगठन के लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को इंफाल पश्चिम के लांगथाबल इलाके में छापा मारकर दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जॉयशंकर (33 वर्षीय) और मोरिंगथेम नेलसन (30 वर्षीय) के रूप में हुई है। आरोप है कि ये लोग जबरन वसूली में शामिल थे। इससे पहले प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के भी एक समर्थक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। वहीं बिष्णुपर जिले में पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। मणिपुर में बीती 13 फरवरी को राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। उसके बाद से ही राज्य में तलाशी और छापेमारी अभियान तेज कर दिए गए हैं। 

ड्रग्स बरामद, दो गिरफ्तार

मणिपुर के थोउबल जिले से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर और हेरोइन जैसी खतरनाक ड्रग्स बरामद की हैं। पुलिस ने शुक्रवार को थोउबल जिले के वांगमायु में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद की गई। बरामद की गई ड्रग्स में 3.9 किलो ब्राउन शुगर, 12 ग्राम से ज्यादा हेरोइन पाउडर भी बरामद किया गया है। 

Read:more: मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, उग्रवादी गिरफ्तार

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।