పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం పట్టాలు తప్పిన రైలు పట్టాలు తప్పిన చెన్నై ఎక్స్ ప్రెస్ రైలు నేటి నుంచి భారత్ ట్యాక్సీ సేవలు రికార్డు స్థాయికి చేరిన భారత్-చైనా ట్రేడ్ క్రీడా సంఘాల పాలనపై సుప్రీం కోర్టు కీలక వ్యాఖ్యలు ఉచిత పథకాలపై ఆర్థిక సర్వే హెచ్చరిక ముగిసిన అజిత్ పవార్ అంత్యక్రియలు ప్రపంచ దేశాలకు భారత్ షాక్ నేటి నుంచి పార్లమెంట్ బడ్జెట్ సమావేశాలు మహారాష్ట్ర డిప్యూటీ సీఎం అజిత్ పవార్ దుర్మరణం

Mann Ki Baat : वाराणसी की जनता की बात ही अलग है : पीएम मोदी

Author Icon By digital
Updated: May 25, 2025 • 6:26 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

पीएम मोदी ने 122वें एपिसोड को किया संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 122वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लेकर ‘वोकल फॉर लोकल’ समेत कई बिंदुओं का जिक्र किया। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी लोगों ने मन की बात कार्यक्रम सुना। उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को प्रेरणादायक बताया।

भारत ने पीएम मोदी के नेतृत्व में अपने काम को बखूबी दिया अंजाम

संदीप सिंह ने बातचीत में कहा कि ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की चर्चा की। मुझे लगता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है। पार्षद शिधनाथ शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी हर बार मन की बात के जरिए प्रेरणादायक बातें करते हैं। आज के एपिसोड में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया और हम सभी देशवासियों को अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है। उनकी रणनीति की वजह से हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया। साथ ही ‘वोकल फॉर लोकल’ का भी जिक्र किया गया। इसलिए हम काशीवासी भी प्रण लेते हैं कि लोकल उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हुए व्यापक सुधार से देश की स्थिति होगी अच्छी

स्थानीय निवासी गंगा धर राय ने कहा कि मन की बात में कई महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हुए व्यापक सुधार के बारे में भी बात की। पीएम मोदी ने देशवासियों को भी संदेश दिया कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए सभी लोग काम करें। ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत में बने हथियारों, उपकरणों और टेक्नोलॉजी की ताकत, उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था।

‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर एक नई ऊर्जा

मन की बात को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्निशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है। इस अभियान के बाद पूरे देश में ‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर एक नई ऊर्जा दिख रही है। कई बातें मन को छू जाती हैं। एक मां-बाप ने कहा कि अब हम अपने बच्चों के लिए सिर्फ भारत में बने खिलौने ही लेंगे। देशभक्ति की शुरुआत बचपन से होगी।

कई युवाओं ने ‘वेड इन इंडिया’ का लिया है संकल्प : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ परिवारों ने शपथ ली है कि हम अपनी अगली छुट्टियां देश के किसी खूबसूरत जगह में ही बिताएंगे। कई युवाओं ने ‘वेड इन इंडिया’ का संकल्प लिया है, वो देश में ही शादी करेंगे। किसी ने ये भी कहा है कि अब जो भी गिफ्ट देंगे, वह किसी भारतीय शिल्पकार के हाथों से बना होगा।”

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.