रक्षा बंधन की सुबह दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR) के लोगों के लिए एक बड़ी चुनौती की तरह आई, तमाम इलाकों में देर रात से ही काफी तेज बारिश हो रही है और अंधेरा छाया हुआ है. तेज बारिश (Havy Rain Fall)से कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है और लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है. जो लोग राखी के त्योहार के लिए सुबह ही घरों से निकल गए, उन्हें काफी परेशानी हो रही है. इसके अलावा कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की खबरें भी सामने आ रही हैं.
सुबह होते ही छाया अंधेरा
सुबह होते ही, उजाला होने लगता है और लोग अपने-अपने काम पर निकलने लगते हैं, लेकिन रक्षा बंधन के दिन सुबह होते ही अंधेरा छाने लगा और मौसम काफी ज्यादा खराब हो गया. काले बादल आसमान से बरसने लगे और बाहर निकले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. फिलहाल मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि दिनभर बारिश जैसे हालात रह सकते हैं.
कई इलाकों में भारी जलभराव
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलभराव देखा जा रहा है. कई अंडरपास तो पूरी तरह से पानी में समा गए हैं. यही वजह है कि ट्रैफिक जाम की खबरें भी सुबह से ही सामने आने लगी हैं. जलभराव की स्थिति में लोगों को पूरी तरह से सतर्क रहने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक की ये समस्या दोपहर में और भी ज्यादा बढ़ सकती है, क्योंकि ज्यादातर लोग 10 या 11 बजे के बाद ही घर से निकलते हैं. दिल्ली बॉर्डर पर अभी से भयंकर जाम की खबरें सामने आने लगी हैं.
ये भी पढ़ें