Delhi : पालम में 5-मंजिला इमारत में भीषण आग, 7 की मौत

Read Time:  1 min
पालम
पालम
FONT SIZE
GET APP

Delhi Fire: दिल्ली के पालम में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग से 7 लोगों की मौत हो गई और कई झुलस गए. राजेंद्र कश्यप की इस बिल्डिंग में ब्यूटी पार्लर समेत व्यवसाय चलते थे, और ऊपरी मंजिल पर उनका परिवार रहता था. आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

दिल्ली के पालम (Palam) इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 7 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई. इसके अलावा इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. आग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. वहीं बिल्डिंग के अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगा रहे थे. सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची. घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है.

जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग इलाके में पालम कॉलोनी की गली नंबर 2 में है. इसमें (Rajendra Kashyap) राजेंद्र कश्यप का पूरा परिवार रहता है. परिवार के तकरीबन 15 लोग हैं. राजेंद्र कश्यप मार्केट के प्रधान भी है और यह पूरी बिल्डिंग उनकी ही है, जिसकी बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर ब्यूटी पार्लर, चूड़ी की दुकान और दूसरे व्यवसाय चलते हैं. ऊपर के फ्लोर में उनके परिवार के लोग रहते हैं.

अन्य पढ़े: Middile East War- न्यूक्लियर प्लांट के करीब हमला, बुशहर में मिसाइल गिरी, ईरान एक्शन मोड में

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या कहा?

पालम में लगी आग के चश्मदीद योगेश ने बताया कि कहना है कि लगभग 6:45 पर उन्होंने आग देखी और उनके पिता ने फायर की टीम को कॉल किया. आग काफी तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई. 6 से 7 लोग बालकनी में नजर आ रहे थे, जो चिल्ला रहे थे. लेकिन बाद में वह पीछे की तरफ चले गए. धुआं काफी ज्यादा था, पास वाली बिल्डिंग में अंदर घुसकर दीवार तोड़ी लेकिन दुआ और आग होने की वजह से अंदर नहीं घुस पाए. फायर की टीम की हाइड्रोलिक मशीन काफी देर से खुली. उन्होंने बताया कि फायर की टीम भी आधा घंटा देरी से आई. 6 से 7 लोगों को जले हालत में बाहर निकल गया है. इस बिल्डिंग में 10 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है.

एक बच्चे की हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि एक बच्चा ऊपर से नीचे गिर गया जिसको चोट लगी है, जबकि एक पुरुष फायर की सीडी से स्लिप होकर के नीचे गिरा उसको भी चोट लगी है. 5 से 6 लोगों को जली हालत में बाहर निकल गया है, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी भी कुछ और लोग फंसे हुए हो सकते हैं.

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।