मिस इंडिया 2026 की विजेता
Miss India 2026 winner : ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में गोवा की साध्वी सतीश सैल विजेता बनीं। देशभर से आई कई प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए उन्होंने ‘फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026’ का ताज अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की रजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और जम्मू-कश्मीर की डॉ. श्री अद्वैत सेकेंड रनर-अप रहीं।
समाज सेवा से जुड़ी सोच
साध्वी सतीश सैल केवल मॉडलिंग तक सीमित नहीं हैं बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। खासतौर पर बच्चों के स्वास्थ्य और कुपोषण के मुद्दों पर वह जागरूकता फैलाने का काम कर रही हैं। सुनने और बोलने में परेशानी वाले बच्चों की मदद के लिए भी वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेती हैं।
अन्य पढ़े: जेन अल्फा: बचत और कमाई की ओर बढ़ते कदम
अंतरराष्ट्रीय मंच पर मौका
ग्रैंड फिनाले में साध्वी ने सिल्वर रंग का मेटालिक गाउन (Miss India 2026 winner) पहनकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस जीत के साथ अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर ‘मिस वर्ल्ड’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक छोटे शहर से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :