National : मारे गए कमांडो और नक्सली, माओवादी विरोधी अभियान जारी

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

माओवादी विरोधी अभियान पर केंद्रीय नेतृत्व की नजर

गुरुवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ के एक कोबरा कमांडो और एक नक्सली की मौत हो गई। अफसरों की मानें तो जिले के तुमरेल गांव में अभियान जारी है। अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ की कोबरा की 210वीं बटालियन कर रही है और इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल हैं। अपुष्ट जानकारी के अनुसार एक कोबरा कमांडो भी घायल हुआ है।

घायलों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशेष जंगल युद्ध इकाई है, जो वामपंथी उग्रवाद प्रभावित राज्यों में इन अभियानों के लिए अग्रणी बल है।

माओवादी

अभियान के दौरान मार गिराया गया माओवादी का महासचिव

प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के महासचिव बसवराजू उन 26 माओवादियों में शामिल था जिसे इस अभियान के दौरान मार गिराया गया। यह हाल के वर्षों में माओवाद विरोधी सबसे प्रभावशाली सफलताओं में से एक है। लगभग 70 वर्षीय बसव राजू भारत के सबसे वांछित माओवादी नेताओं में से एक थे, जिनके सिर पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के जियान्नापेटा गांव के मूल निवासी था। उसने वारंगल में क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) से बीटेक की डिग्री हासिल की थी।

माओवादी के खिलाफ अभियान पर पीएम मोदी ने की थी सुरक्षा बलों की प्रशंसा

वहीं बीते बुधवार को पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक बड़े ऑपरेशन में शीर्ष सीपीआई-माओवादी नेता नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू सहित 27 माओवादियों के मारे जाने के बाद भारतीय सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना की थी। एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हमें अपने बलों पर गर्व है। हमारी सरकार माओवाद के खतरे को खत्म करने और हमारे लोगों के लिए शांति और प्रगति का जीवन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।