Supreme Court: नीट पीजी परीक्षा 2025: 3 अगस्त को होगी परीक्षा

Read Time:  1 min
नीट पीजी
नीट पीजी
FONT SIZE
GET APP

सुप्रीम कोर्ट ने दी परीक्षा आयोजित करने की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने 2025 की नीट पीजी परीक्षा को 3 अगस्त को आयोजित करने की अनुमति दे दी है। यह फैसला मेडिकल स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक हज़ारों छात्रों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

परीक्षा की नई तारीख: 3 अगस्त 2025

परीक्षा पहले निर्धारित समय पर नहीं हो सकी थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद इसकी तारीख तय कर दी गई है — रविवार, 3 अगस्त 2025।

नीट पीजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा घटनाक्रम हुआ है. अदालत के अब आदेश के मुताबिक 3 अगस्त को सिंगल शिफ्ट में नीट पीजी 2025 की परीक्षा आयोजित होगी.सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई के आवेदन को मंजूर कर लिया है।

नीट पीजी परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट

  • परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा घटनाक्रम हुआ है. अदालत के अब आदेश के मुताबिक 3 अगस्त को सिंगल शिफ्ट में नीट पीजी 2025 की परीक्षा आयोजित होगी.
  • एनबीई के आवेदन को मंजूर कर लिया है. आज की सुनवाई के दौरान वकील ने कहा कि सिंगल शिफ्ट में परीक्षा कराने की वजह से तिथि को आगे बढ़ाना पड़ रहा है. यही मांग हमने आवेदन में की है।
  • इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आपको इतना समय क्यों लग रहा है? इस पर एनईबी के वकील ने कुछ बातें कहीं. फिर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये बहुत ज्यादा समय है.
  • पूरी प्रक्रिया में देरी हो रही है.एनबीई ने कहा कि कुल 2 लाख 50 हजार के करीब उम्मीदवार हैं. लगभग 450 केंद्र थे. चूंकि हमें एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करनी है, इसलिए हमें कम से कम 500 केंद्रों की आवश्यकता है।

केंद्रों की पहचान

  • केंद्रों की पहचान करने, सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करने और छात्रों को परीक्षा केंद्र चुनने की अनुमति देने में समय लगेगा. इस पर जस्टिस पीके मिश्रा ने कहा लेकिन आपको 3 अगस्त तक का समय चाहिए? इतना समय क्यों?
  • वहीं, जस्टिस मसीह ने कहा कि आपने प्रक्रिया शुरू भी नहीं की है. जबकि आदेश 30 मई को पारित हुआ था. उसके बाद आपने क्या किया? इससे देरी हो रही है. आपको दो महीने क्यों चाहिए?
  • इस परएनबीई ने कहा कि हमें केंद्रों की संख्या दोगुनी करनी होगी. फिर हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र सुरक्षित हों, इसमें समय लगेगा. उसके बाद छात्रों को केंद्रों के बारे में सूचित करना होगा।

Read more: National : अब पूर्ण क्षमता से काम करेगा सुप्रीम कोर्ट, तीन जजों ने ली शपथ

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।