हमारी पार्टी 50 साल से अधिक पुरानी है: पलानीस्वामी
एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने भाजपा (BJP) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन का जोरदार बचाव करते हुए कहा कि कोई भी, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो, एआईएडीएमके (AIADMK) पर हावी नहीं हो सकता, एक ऐसी पार्टी जिसने तमिलनाडु में 30 से अधिक वर्षों तक शासन किया है। रविवार को कल्लाकुरिची में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री ने इस आलोचना को खारिज कर दिया कि भाजपा गठबंधन में एआईएडीएमके पर हावी हो जाएगी। पलानीस्वामी ने कहा, ‘हमारी पार्टी 50 साल से अधिक पुरानी है। इसने तमिलनाडु पर 31 साल तक शासन किया है। कोई भी ऐसी पार्टी पर हावी नहीं हो सकता।
भाजपा के साथ अन्नाद्रमुक के गठजोड़ की आलोचना
उनकी यह टिप्पणी सत्तारूढ़ द्रमुक और उसके सहयोगी वीसीके की कड़ी आलोचना के बीच आई है, जिन्होंने 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के साथ अन्नाद्रमुक के गठजोड़ की आलोचना की है। पलानीस्वामी ने यह भी स्पष्ट किया कि भाजपा गठबंधन व्यापक गठबंधन बनाने की दिशा में पहला चरण मात्र है। 2026 में सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त उन्होंने कहा कि हम सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।’ पिछले सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) तमिलनाडु में सरकार बनाएगा, जिसमें भाजपा भी शामिल होगी।
मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार एआईएडीएमके से होगा: शाह
शाह ने एक क्षेत्रीय दैनिक को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘भाजपा और एआईएडीएमके का एनडीए गठबंधन अगले साल तमिलनाडु में सरकार बनाने जा रहा है।’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार एआईएडीएमके से होगा; हालांकि, उन्होंने पार्टी के मौजूदा महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी (ईपीएस) का नाम नहीं लिया। रविवार को कल्लाकुरिची में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री ने इस आलोचना को खारिज कर दिया कि भाजपा गठबंधन में एआईएडीएमके पर हावी हो जाएगी। पलानीस्वामी ने कहा, ‘हमारी पार्टी 50 साल से अधिक पुरानी है। इसने तमिलनाडु पर 31 साल तक शासन किया है। कोई भी ऐसी पार्टी पर हावी नहीं हो सकता।
- Bikaner : डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों की दर्दनाक मौत
- National- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, अगले साल से ऑनलाइन होगा NEET एग्जाम
- Bihar- ‘नो व्हीकल डे’ पर पैदल सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, छोड़ी सरकारी गाड़ी
- National- NEET री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को फिर दोबारा होगी परीक्षा
- Jodhpur : ससुर के निधन का सदमा नहीं सह पाई बहू, ब्रेन हेमरेज से हुई मौत