తెలుగు | Epaper

PMGKAY: अब 2028 तक हर माह मुफ्त राशन

Anuj Kumar
Anuj Kumar
PMGKAY: अब 2028 तक हर माह मुफ्त राशन

नई दिल्ली। केंद्र की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत देशभर में करोड़ों गरीबों को हर माह मुफ्त राशन मिल रहा है। 5 जुलाई 2013 को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम विधेयक लोकसभा में पेश हुआ था, जबकि 10 सितंबर 2013 से कानून लागू हुआ। अधिनियम लागू होने के बाद पीडीएस के तहत गेहूं और चावल की कीमत तय की गई थी। लेकिन मोदी सरकार जब से सत्ता में आई तब से इन सभी की दरों में इजाफा नहीं हुआ बल्कि इनकी कीमतें कम कर के साल 2023 से शून्य कर दी गई। मतलब अब गेहूं और चावल एकदम मुफ्त दिया जा रहा है।

कोरोना काल में हुई योजना की शुरुआत

साल 2020 में कोरोना महामारी (Corona Epedemic) ने दुनिया को झकझोर दिया था, तब लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई और लाखों लोगों के रोजगार छिन गए। तब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई थी। शुरू में यह एनएसएफए की नियमित सब्सिडी के ऊपर अतिरिक्त 5 किलो अनाज मिलता था। उस समय लोगों को दोहरी सुविधा मिल रही थी यानि एनएसएफए (NSFA) वाला सस्ता राशन + (पीएमजीकेएवाई) वाला अतिरिक्त मुफ्त राशन मिल रहा था। बाद में दोनों को मिलाकर 2023 से पूरी तरह मुफ्त किया गया। इसके तहत लगभग 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज चावल या गेहूं दिया जाने लगा था। यह राहत देश की सबसे बड़ी फूड सिक्योरिटी पहल बन गई।

अब 2028 तक बढ़ी योजना

कोरोना संकट खत्म होने के बाद सवाल उठ रहा था कि क्या योजना को बंद किया जाएगा, लेकिन केंद्र सरकार ने आगे बढ़ाने का फैसला लिया। 1 जनवरी 2024 से अप्रैल 2028 तक यह योजना लागू रहने वाली है, ऐसा सरकार का कहना है। केंद्र सरकार का अनुमान है कि इस पीरियड में करीब 81 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिलता रहेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने लगभग 11.80 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया है। योजना के तहत अंत्योदय अन्न योजना में परिवारों को हर माह 35 किलो मुफ्त अनाज मिलता है, जबकि प्राथमिकता परिवारों को प्रति सदस्य पांच किलो अनाज मिलता है

पीएमजीकेएवाई योजना क्या है?

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) आत्मनिर्भर भारत के एक भाग के रूप में प्रवासियों और गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने की एक योजना है। इस योजना का चरण-I और चरण-II क्रमशः अप्रैल से जून, 2020 और जुलाई से नवंबर, 2020 तक संचालित था।

मुफ्त राशन के लिए कौन पात्र है?

जिन लोगों की आय स्थिर नहीं है, जैसे रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर, कुली आदि, उन्हें यह कार्ड जारी किया जाता है। बेरोजगार लोगों, महिलाओं और वृद्धों को भी यह कार्ड जारी किया जाता है। ये कार्डधारक प्रति परिवार प्रति माह 35 किलोग्राम खाद्यान्न प्राप्त करने के पात्र है

Read More :

दो सहेलियों की शादी ने मचाया हड़कंप

दो सहेलियों की शादी ने मचाया हड़कंप

फतेहपुर में एक ही परिवार की 5 महिलाओं की अर्थी उठी

फतेहपुर में एक ही परिवार की 5 महिलाओं की अर्थी उठी

मुंबई में सत्ता परिवर्तन की आहट

मुंबई में सत्ता परिवर्तन की आहट

हाथी ने समझा खाना, निकला जिंदा देसी बम

हाथी ने समझा खाना, निकला जिंदा देसी बम

Delhi- महाभियोग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज

Delhi- महाभियोग मामले में सुप्रीम कोर्ट से जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका खारिज

National- स्टार्टअप्स- देश की अर्थव्यवस्था और समाज के विकास के प्रमुख इंजन- मोदी

National- स्टार्टअप्स- देश की अर्थव्यवस्था और समाज के विकास के प्रमुख इंजन- मोदी

Uttarakhand- हरिद्वार में गैर-हिंदुओं के लिए हरकी पैड़ी में प्रवेश वर्जित

Uttarakhand- हरिद्वार में गैर-हिंदुओं के लिए हरकी पैड़ी में प्रवेश वर्जित

National- केंद्र सरकार मनरेगा के बाद अब शिक्षा और खाद्य कानूनों पर करेगी मंथन

National- केंद्र सरकार मनरेगा के बाद अब शिक्षा और खाद्य कानूनों पर करेगी मंथन

West Bengal-कोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, बीजेपी का ममता बनर्जी पर हमला

West Bengal-कोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, बीजेपी का ममता बनर्जी पर हमला

Bihar- जमीन विवादों पर लगेगी लगाम, बिहार में 26 जनवरी भूमि मापी महाअभियान शुरू

Bihar- जमीन विवादों पर लगेगी लगाम, बिहार में 26 जनवरी भूमि मापी महाअभियान शुरू

Nitin Nabin- चुनौतियों के बीच नितिन नबीन को मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

Nitin Nabin- चुनौतियों के बीच नितिन नबीन को मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

पोस्टर से ही विवाद? साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म चर्चा में!

पोस्टर से ही विवाद? साई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म चर्चा में!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870