Odisha: सैनिक बनाना चाहता है मासूम तनुज, पीएम मोदी ने मिलने की जताई इच्छा;

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

पहलगाम आतंकी हमले में पिता को खोने वाले नौ साल के तनुज ने भारतीय सेना में भर्ती होने की इच्छा जताई। उसने कहा कि वह सेना में शामिल होकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना करेगा। साथ ही तनुज ने पीएम मोदी से मिलने की इच्छा भी व्यक्त की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पिता खोने वाला नौ साल का तनुज आतंकियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने की इच्छा जताई है। तनुज ने गुरुवार को कहा कि वह भारतीय सेना में भर्ती होना चाहते हैं और पाकिस्तान के आतंकवादियों का मुकाबला करना चाहते हैं। बता दें कि तनुज 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले प्रशांत सतपथी का पुत्र है। ओडिशा के बालासोर जिले में अपने घर पर संवाददाताओं से बात करते हुए तनुज ने कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका मिले, तो वह उनसे कहेंगे कि कोई और बच्चा उनके जैसा पिता के बिना न रहे।

सेना में जाने की जताई इच्छा

तनुज कुमार ने आगे कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं सेना में जाऊंगा क्योंकि उन्होंने मेरे पिता की मौत का बदला लिया है। तनुज ने कहा कि वह सेना के काम से संतुष्ट हैं और वह पूरी तरह से पढ़ाई करेंगे ताकि सेना में शामिल हो सकें और पाकिस्तान और उसके आतंकवादियों का सामना कर सकें।

पीएम मोदी से मिलने पर कहेंगे ये बात

  • उसने आगे कहा कि अगर मुझे पीएम मोदी से मिलने का मौका मिलता है, तो मैं उनसे कहूंगा कि कोई और लड़का मेरे जैसा पिता के बिना न रहे।
  • तुनज ने कहा कि मैं अब समझता हूं कि एक बेटे के लिए पिता का क्या महत्व है।
  • मैं यह भी कहूंगा कि पहलगाम जैसे स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई जाए और आतंकवादियों को भारतीय जमीन पर घुसने न दिया जाए। 

तुनज ने पहलगाम हमले की भयावहता को किया याद 

  • इसके साथ ही तनुज ने पहलगाम हमले की भयावहता को याद करते हुए बताया कि आतंकवादियों ने उनके पिता को तब गोली मारी, जब वह पहाड़ी से उतर रहे थे।
  • वह तुरंत गिर पड़े।
  • तुनज ने आगे कहा कि मेरी मां और मैं उनके पास दौड़े, और पाया कि वह सिर से खून बहा रहे थे। 

तनुज की मां प्रियदर्शिनी का बयान

तनुज के सेना में जाने की बात पर उनकी मां प्रियदर्शिनी ने कहा कि वह अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए सब कुछ करेंगी। अगर वह सेना में जाना चाहता है, तो मैं उसे उस तरह से तैयार करूंगी। उसे भारतीय लोगों का आशीर्वाद चाहिए। 

Read: More : Accident : ओडिशा के कटक में निर्माण स्थल पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।