जम्मू : अमरनाथ यात्रा को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से सजग है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी की कड़ी में केंद्र सरकार ने इस साल अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए बड़ी तैयारी की है। जिसके चलते कुल 581 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कंपनियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी गई है। जो पूरे यात्रा मार्ग में यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।
खास बातें
- 581 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कंपनियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी गई है।
- इस साल 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी।
इस साल 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी
अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। यह यात्रा लाखों श्रद्धालुओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है और इसे सुरक्षित बनाने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाती है। सीएपीएफ की ये टीमें यात्रा मार्गों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा का खास ख्याल रखेंगी, ताकि श्रद्धालु बिना किसी चिंता के अपने धर्मिक कर्तव्यों का पालन कर सकें।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह वही गुफा है जहां पर भगवान शिव ने माता पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। हिंदू पौराणिक ग्रंथों में यह माना गया है कि जो भक्त इस पवित्र गुफा में बने बर्फ के शिवलिंग का सच्चे मन से दर्शन करता है, उसके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि इस पवित्र धाम की यात्रा से 23 तीर्थों के दर्शन करने के बराबर पुण्य मिलता है।
Read more : नड्डा के बाद कौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष, जून में फैसला