PM Modi record : नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। वह देश में निर्वाचित सरकार का सबसे लंबे समय तक नेतृत्व करने वाले नेता बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पवन कुमार चामलिंग के नाम था, जिसे अब मोदी ने पीछे छोड़ दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री से शुरू हुआ उनका सफर अब प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्षों के बड़े पड़ाव तक पहुंच गया है।
अन्य पढ़े: Gujrat- वडोदरा में कांग्रेस का जोर, राहुल गांधी आदिवासी सम्मेलन से भरेंगे हुंकार
मोदी लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में आए हैं, जो उनकी (PM Modi record) लोकप्रियता को दर्शाता है। राजनीति के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में भी उनका प्रभाव बढ़ता जा रहा है। यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जिससे वह दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में शामिल हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :