తెలుగు | Epaper

Election : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां हुईं तेज

digital
digital

चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने पटना में की समीक्षा बैठक

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग की ओर से भारत के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने शुक्रवार को पटना में एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में चुनाव की तैयारियों, कानून-व्यवस्था और मतदाता सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी कुंदन कृष्णन, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सभी वर्गों की भागीदारी से होने चाहिए चुनाव

खास तौर पर पटना जिले की चुनाव तैयारियों पर फोकस किया गया। विवेक जोशी ने कहा कि बिहार में चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सभी वर्गों की भागीदारी से होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा लोगों, खासकर युवाओं और दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। चुनाव आयोग ने चिंता जताई कि 18-19 साल के युवाओं की संख्या बिहार में करीब 64 लाख है, लेकिन अब तक केवल 8,08,857 युवा ही वोटर के रूप में पंजीकृत हुए हैं।

चुनाव

केवल 56.28% रहा था लोकसभा में बिहार का मतदान प्रतिशत

इस स्थिति को सुधारने के लिए अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। जोशी ने यह भी कहा कि 2019 के लोकसभा Election में बिहार का मतदान प्रतिशत केवल 56.28% रहा था, जो राष्ट्रीय औसत 66.10% से काफी कम है। इसलिए इस बार पंचायत स्तर तक जागरूकता बढ़ाकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है। बिहार में इस समय कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.80 करोड़ है। इनमें से 7,69,046 दिव्यांग मतदाता और 85 वर्ष से अधिक आयु वाले 5,91,347 बुजुर्ग मतदाता शामिल हैं।

वैशाली में चुनाव व्यवस्था की करेंगे जमीनी समीक्षा

राज्य में कुल 77,895 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। Election आयुक्त ने सभी केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विवेक जोशी चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्वी चंपारण के मोतिहारी, पश्चिमी चंपारण के बेतिया, और वाल्मीकि नगर का दौरा भी करेंगे। रविवार को वह एसएसबी अधिकारियों से मिलेंगे और सोमवार को वैशाली में Election व्यवस्था की जमीनी समीक्षा करेंगे। इस दौरे के जरिए Election आयोग बिहार में पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सभी की भागीदारी वाले Election कराने के संकल्प को दोहरा रहा है।

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870