National : राष्ट्रपति ने 68 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित

Read Time:  1 min
पद्म पुरस्कारों
पद्म पुरस्कारों
FONT SIZE
GET APP

राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 68 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. जिसमें बिहार कोकिला के नाम से मशहूर बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका, शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) को कला के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. कला के लिए गुजरात की कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया और सार्वजनिक मामले के लिए चंडीगढ़ के न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) श्री जगदीश सिंह खेहर को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

खास बातें

  • बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका, शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) को कला के लिए पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित
  • 3 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 56 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया.
  • 28 अप्रैल को राष्ट्रपति ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था.

बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषणराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में 68 प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. जिसमें 3 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 56 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया. जिसमें झारखंड के नागपुरी गायक महावीर नायक भी शामिल हैं. महावीर को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. इससे पहले 28 अप्रैल को राष्ट्रपति ने 71 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया था. इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे.

इस साल 139 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को नागरिक पुरस्कारों के लिए किया गया था नामित

इस साल 25 जनवरी को 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कुल 139 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को देश के नागरिक पुरस्कारों – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री – के लिए नामित किया गया था. जिनमें 7 को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण, और 113 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 71 लोगों को 28 अप्रैल को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में ये पुरस्कार प्रदान किए गए.

पद्म विभूषण (7)

  • दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी – चिकित्सा
  • शारदा सिन्हा (मरणोपरांत) – कला
  • जगदीश सिंह खेहर – सार्वजनिक मामले
  • ओसामु सुजुकी – व्यापार और उद्योग
  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया – कला
  • लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम – कला
  • एम.टी. वासुदेवन नायर (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा

पद्म भूषण (19)

  • ए. सूर्य प्रकाश – साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता)
  • अनंत नाग – कला
  • जतन गोस्वामी – कला
  • जोस चाको पेरियाप्पुरम – चिकित्सा
  • कैलाश नाथ दीक्षित – पुरातत्व
  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी – व्यापार और उद्योग
  • पंकज पटेल – व्यापार और उद्योग
  • पंकज उधास (मरणोपरांत) – कला
  • पी.आर. श्रीजेश – खेल
  • रामबहादुर राय – साहित्य और शिक्षा (पत्रकारिता)
  • साध्वी ऋतंभरा – सामाजिक कार्य
  • शेखर कपूर – कला
  • विनोद धाम – विज्ञान और इंजीनियरिंग
  • बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) – साहित्य और शिक्षा
  • सुशील मोदी (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले
  • मनोहर जोशी (मरणोपरांत) – सार्वजनिक मामले
  • नंदमुरी बालकृष्ण – कला
  • शोभना चंद्रकुमार – कला
  • अजित कुमार – कला

पद्मश्री (113)

  • अरिजीत सिंह – कला
  • आर. अश्विन – खेल
  • अशोक सराफ – कला
  • अश्विनी भिड़े-देशपांडे – कला
  • बतूल बेगम – कला
  • हरविंदर सिंह – खेल
  • जसपिंदर नरूला – कला
  • नीरजा भटला – चिकित्सा
  • भीम सिंह भावेश – कला
  • पी. दत्तचनमूर्ति – कला
  • एल. हंगथिंग – कृषि
  • लीबिया लोबो सरदेसाई – सामाजिक कार्य
  • गोकुल चंद्र दास – कला
  • सैली होलकर – सामाजिक कार्य
  • मारुति भुजंगराव चितमपल्ली – साहित्य और शिक्षा
  • शेखा ए.जे. अल सबा – योग
  • ह्यूग और कोलीन गैंटजर (युगल) – साहित्य और शिक्षा
  • किशोर कुणाल (मरणोपरांत) – सामाजिक कार्य
  • चंद्रकांत सोमपुरा – कला
  • अनिल कुमार बोरो – साहित्य और शिक्षा
  • अरुणोदय साहा – साहित्य और शिक्षा
  • अरविंद शर्मा – साहित्य और शिक्षा
  • चंद्रकांत शेठ – साहित्य और शिक्षा
  • डेविड आर. सियेमलीह – साहित्य और शिक्षा
  • गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ – साहित्य और शिक्षा
  • गीता उपाध्याय – साहित्य और शिक्षा
  • हृदय नारायण दीक्षित – साहित्य और शिक्षा
  • जगदीश जोशीला – साहित्य और शिक्षा
  • केएल कृष्णा – साहित्य और शिक्षा
  • लक्ष्मीपति रामसुब्बैयर – साहित्य और शिक्षा
  • ललित कुमार मंगोत्रा – साहित्य और शिक्षा
  • नागेंद्र नाथ रॉय – साहित्य और शिक्षा
  • नितिन नोहरिया – साहित्य और शिक्षा
  • प्रतिभा सत्पथी – साहित्य और शिक्षा
  • रामदरश मिश्रा – साहित्य और शिक्षा
  • रेंथले लालरावण – साहित्य और शिक्षा
  • संत राम देसवाल – साहित्य और शिक्षा
  • सीनी विश्वनाथन – साहित्य और शिक्षा
  • शीन काफ निज़ाम – साहित्य और शिक्षा
  • स्टीफन नैप – साहित्य और शिक्षा
  • सैयद ऐनुल हसन – साहित्य और शिक्षा
  • तुषार दुर्गेशभाई शुक्ला – साहित्य और शिक्षा
  • वदिराज राघवेंद्राचार्य पंचमुखी – साहित्य और शिक्षा
  • अरुंधति भट्टाचार्य – व्यापार और उद्योग
  • भिमाव्वा दौड्डबलप्पा शिल्लेक्यथारा – सामाजिक कार्य
  • जुमदे योमगम गमलिन – सामाजिक कार्य
  • के. दामोदरन – सामाजिक कार्य
  • के. ओमानाकुट्टी अम्मा – कला
  • विजय नित्यानंद सूरिश्वर जी महाराज – आध्यात्मिकता

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।