Latest News : राष्ट्रपति मुर्मू महाराजा एक्सप्रेस से वृंदावन पहुंच गई

Read Time:  1 min
President Murmu
President Murmu
FONT SIZE
GET APP

डबल इंजन और पावर कार से लैस होगी यह लग्जरी ट्रेन यात्रा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Murmu) गुरुवार को महाराजा एक्सप्रेस से वृंदावन पहुंचेंगी। भारतीय रेलवे राष्ट्रपति मुर्मू को नयी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से मथुरा के पास वृंदावन रोड स्टेशन तक ले जाएगा। दुनिया की सबसे शानदार ट्रेन में से एक महाराजा एक्सप्रेस सर्दियों के दौरान उच्च श्रेणी के पर्यटकों के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित की जाती है 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को (Maharaja Express) महाराजा एक्सप्रेस से वृंदावन पहुंचेंगी। भारतीय रेलवे राष्ट्रपति मुर्मू को नयी दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से मथुरा के पास वृंदावन रोड स्टेशन तक ले जाएगा। दुनिया की सबसे शानदार ट्रेन में से एक महाराजा एक्सप्रेस सर्दियों के दौरान उच्च श्रेणी के पर्यटकों के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित की जाती है। 

    18 डिब्बों वाली इस ट्रेन में महाराजा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे होंगे

    रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, “18 डिब्बों वाली इस ट्रेन में महाराजा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे होंगे, जिनमें एक प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्तरां, लाउंज और राष्ट्रपति और उनके कर्मचारियों के लिए पावर कार शामिल होंगी। इसमें रेलवे के वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए दो मानक एसी डिब्बे भी होंगे।” उन्होंने बताया, “निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेन में दो इंजन लगाए जाएंगे। एक इंजन चालू रहेगा, जबकि दूसरा तकनीकी समस्याओं से निपटने के लिए रहेगा।” 

    राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा, “दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और कुब्जा कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। वह वृंदावन में सुदामा कुटी भी जाएंगी और मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान में दर्शन और पूजा करेंगी” एक अधिकारी ने कहा, “चूंकि श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर मथुरा जंक्शन के नजदीक स्थित है, इसलिए राष्ट्रपति शाम को वापसी यात्रा के लिए वहां से विशेष ट्रेन में सवार होंगी।” 

    दो अलग-अलग जोन के बीच होगा सफर

    रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों, स्टेशन मास्टरों, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के कर्मियों तथा अन्य संबंधित कर्मचारियों को पूरे मार्ग पर निर्धारित ड्यूटी के समय उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक और गंतव्य स्टेशन दो अलग-अलग रेलवे जोन उत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आते हैं और दोनों जोन को सुचारू और सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए निकट समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने जून 2023 में विशेष ट्रेन से यात्रा की थी, जब वह भुवनेश्वर से ओडिशा के अपने गृहनगर रायरंगपुर गईं थीं।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कहाँ की हैं?

    द्रौपदी मुर्मू के जनम 20 जून 1958 के ओडिशा के मयूरभंज जिला के बैदापोसी गाँव में बिरंची नारायण तुडू के घरे भइल।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय क्या है?

    श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का जन्म 20 जून, 1958 को ओडिशा में दूरस्थ मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाल आदिवासी परिवार में हुआ। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा उपरबेड़ा प्राथमिक विद्यालय में हुई। अपने दृढ़ संकल्प के माध्यम से तथा शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से, वे, आठवीं कक्षा से आगे की पढ़ाई के लिए भुवनेश्वर गईं।

    अन्य पढ़ें:

    Surekha Bhosle

    लेखक परिचय

    Surekha Bhosle

    सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।