తెలుగు | Epaper

Public: जनता की हर समस्या का कराएंगे समाधान : सीएम योगी

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
Public: जनता की हर समस्या का कराएंगे समाधान : सीएम योगी

गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने शुक्रवार सुबह लगातार दूसरे दिन जनता दर्शन (Janta Darshan) में आए लोगों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि सरकार जनता की हर समस्या का प्रभावी समाधान कराएगी। सीएम ने ध्यान से सबकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाए। इसमें तनिक भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सीएम ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए संकल्पित है

किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए :योगी

सीएम ने अफसरों से कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री के समक्ष जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन में उपलब्ध कराया जाए।

बुलडोजर बाबा कौन है?

योगी आदित्यनाथ को “बुलडोजर बाबा” कहा जाता है क्योंकि:

  1. अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई:
    यूपी पुलिस और प्रशासन ने माफियाओं, गैंगस्टरों, और अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलवाया। इससे यह संदेश गया कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
  2. कठोर प्रशासनिक निर्णय:
    उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए कई सख्त निर्णय लिए, जिनमें कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई।
  3. चुनावी प्रचार में प्रयोग:
    भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान योगी जी के “बुलडोजर मॉडल” को एक बड़ी उपलब्धि की तरह प्रचारित किया। कई रैलियों में बुलडोजर वाहनों का प्रदर्शन भी किया गया।

उत्तर प्रदेश का नया सीएम कौन है?

उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री हैं योगी आदित्यनाथ। वे लगातार मार्च 2017 से इस पद पर हैं और 2022 की विधानसभा चुनाव के बाद फिर से मुख्यमंत्री बने हैं।

योगी जी का गांव कौन सा है?

योगी आदित्यनाथ जी का पैतृक गांव है पंचूर, जो अब उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले, यमकेश्वर तहसील में आता है।

Read also: Hydra: शहर के लोगों को असुविधा से बचाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870