Latest Hindi News :राहुल गांधी का आरोप-एसआईआर से वोट चोरी को वैध बनाने की कोशिश

Read Time:  1 min
राहुल गांधी
राहुल गांधी
FONT SIZE
GET APP

भोपाल,। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग द्वारा शुरू किए गए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अभियान “वोट चोरी” (Vote Theft) पर पर्दा डालने और उसे संस्थागत रूप देने की कोशिश है।

पचमढ़ी में बोले राहुल गांधी — वोट चोरी पर डाला जा रहा पर्दा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नर्मदापुरम जिले (Narmadapuram District) के पचमढ़ी में आयोजित मध्यप्रदेश जिला कांग्रेस अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, वोट चोरी एक वास्तविक मुद्दा है। विशेष गहन पुनरीक्षण इसी वोट चोरी पर पर्दा डालने और इसे व्यवस्था का हिस्सा बनाने की प्रक्रिया है। निर्वाचन आयोग ने हाल ही में नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में चार नवंबर से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू किया है।

हरियाणा में 25 लाख वोट गायब- राहुल का दावा

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, हरियाणा में मैंने खुद देखा कि 25 लाख वोट चोरी हुए, यानी हर 8 में से 1 वोट गायब था। अब वही पैटर्न मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है।

भाजपा और आयोग की मिलीभगत का लगाया आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि यह पूरा तंत्र भाजपा और निर्वाचन आयोग की मिलीभगत से काम कर रहा है। राहुल गांधी ने कहा, मेरे पास इस संबंध में और भी सबूत हैं जिन्हें मैं समय-समय पर सार्वजनिक करूंगा। लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है, आंबेडकर के संविधान पर हमला हो रहा है, और यह सब प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश जी की मिलीभगत से किया जा रहा है।

लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया अभियान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह स्थिति देश के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा, इस तरह की कार्रवाई भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। जब मतदाताओं की आवाज छीन ली जाती है, तो लोकतंत्र का असली अर्थ खत्म हो जाता है। राहुल गांधी के इस बयान से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।