National- राहुल गांधी बोले-‘आम आदमी से शीशमहल तक पहुंचे केजरीवाल’

Read Time:  1 min
राहुल गांधी
राहुल गांधी
FONT SIZE
GET APP

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों के बीच (Rahul Gandhi) ने हाल ही में ‘शीशमहल’ का जिक्र कर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक (Arvind Kejriwal) की घेराबंदी की है। राहुल गांधी ने कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि उन्होंने अलग राजनीति का वादा किया था, लेकिन अब वे करोड़ों के ‘शीशमहल’ में जा बसे हैं।

रैली में केजरीवाल पर तीखा तंज

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “उन्होंने एक नई तरह की राजनीति की बात की थी। मैं राजनीति दूसरी तरह से करूंगा। वे खंभे पर चढ़ गए थे, लाल रंग का स्वेटर पहना था… याद है आपको? छोटी सी गाड़ी से आए थे, वैगनर से।”

‘वैगनर से शीशमहल’ तक का सफर

राहुल गांधी ने आगे कहा कि केजरीवाल “वैगनर में आए और सीधा शीशमहल की पार्किंग में चले गए। करोड़ों रुपए का घर, भ्रष्टाचार, पॉल्यूशन।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि Sheila Dikshit के समय बनाए गए इंफ्रास्ट्रक्चर—सड़कें और पुल—को भी नुकसान पहुंचा।

शीशमहल को लेकर विवाद

गौरतलब है कि विपक्षी पार्टियां दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए केजरीवाल के आधिकारिक आवास 6, फ्लैगस्टाफ बंगले को ‘शीशमहल’ कहती रही हैं। केजरीवाल पर इस बंगले के निर्माण और साज-सज्जा में करोड़ों रुपए खर्च करने के आरोप लगाए गए हैं।

अन्य पढ़े: Prachi nigam results : मजाक से सफलता तक… प्राची निगम ने फिर चमक दिखाई

नई सरकार के आरोप और पलटवार

वहीं, हाल ही में दिल्ली सरकार में लोक निर्माण मंत्री Parvesh Sahib Singh ने केजरीवाल पर नया ‘शीशमहल’ बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने लोधी रोड स्थित 95 नंबर कोठी की कुछ तस्वीरें जारी कर इसे ‘शीशमहल-2’ बताया। हालांकि, इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री Atishi Marlena ने कहा कि ये तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं, बल्कि इंटरनेट से ली गई हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।