Latest Hindi News : डीआईजी भुल्लर के ठिकानों पर छापा: 5 करोड़, सोना और हथियार बरामद

Read Time:  1 min
डीआईजी भुल्लर
डीआईजी भुल्लर
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली । रिश्वतखोरी के आरोप में पकड़े गए पंजाब पुलिस के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके घर और दफ्तर से 5 करोड़ नगद, डेढ़ किलो सोना, हथियारों का जखीरा, 22 लग्ज़री घड़ियां, मर्सिडीज और ऑडी की चाबियां, विदेशी शराब जैसी संपत्तियां मिली हैं।

सीबीआई ने की रंगे हाथों गिरफ्तारी

11 अक्टूबर को कारोबारी आकाश बत्ता (Akash Batta) ने सीबीआई (CBI) में शिकायत दी कि भुल्लर ने पुराने मुकदमे को निपटाने के लिए 8 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। व्यापारी के इनकार पर भुल्लर ने धमकाया। सीबीआई ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया और रिश्वत की पहली किस्त देने के दौरान मोहाली में भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी में मिली संपत्तियों की लिस्ट

  • डबल बैरल गन, पिस्टल, रिवॉल्वर, एयरगन और गोला-बारूद
  • कई संपत्तियों के दस्तावेज और लॉकर की चाबियां
  • करीब 5 करोड़ नकद
  • 1.5 किलो सोना-हीरे के जेवरात
  • 22 लग्ज़री घड़ियां
  • मर्सिडीज और ऑडी जैसी गाड़ियों की चाबियां
  • महंगी विदेशी शराब की 40 लीटर बोतलें

भुल्लर का पुलिस करियर और पृष्ठभूमि

हरचरण सिंह भुल्लर पूर्व डीजीपी एम.एस. भुल्लर के बेटे हैं। उन्होंने डीआईजी (पटियाला रेंज), जॉइंट डायरेक्टर (विजिलेंस), एसएसपी (मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, होशियारपुर, गुरदासपुर) जैसे कई अहम पदों पर कार्य किया। भुल्लर ने ड्रग केस जांच और नशा विरोधी अभियान में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

एफआईआर और जांच

सीबीआई ने भुल्लर और उनके मध्यस्थ कृष्णु के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। शिकायत और कॉल रिकॉर्डिंग से रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।