पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते अदनान
पूर्व पाकिस्तानी गायक अदनाम सामी पाकिस्तान की खिल्ली उड़ाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अदनान सामी, जो पाकिस्तानी मूल के हैं और 2016 में औपचारिक रूप से भारतीय नागरिक बन गए, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की प्रशंसा की है, जिसमें पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। पाकिस्तान के आतंकियों को दिए गये इस करारे जवाब को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया है। कई सेलेब्स, खिलाड़ी और राजनेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना की प्रशंसा की है। गायक अदनान सामी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा भी की थी।
अदनान सामी ने ऑपरेशन सिंदूर पर जताई खुशी
गायक अदनान सामी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय देने से पीछे नहीं हटते। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद गायक अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आए। बुधवार को गायक ने ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी जताई। इसके साथ ही सिंगर ने पाकिस्तानी यूजर्स को जवाब देते हुए अपने एक्स पोस्ट पर कई मीम्स शेयर किए हैं।
अदनान सामी का मीम फेस्ट
अदनान सामी ने ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘जय हिंद।’ इसके साथ ही उन्होंने तिरंगे वाला इमोजी पोस्ट किया। इसके अलावा सिंगर ने एक पोस्टर शेयर किया, जिस पर लिखा था, ‘सिंदूर से तंदूर तक।’ इसके अलावा उन्होंने दो फोटो शेयर की हैं, जिसमें न्यूज एंकर के सिर पर बंदूक तानी हुई है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘इस बार पाकिस्तानी टीवी न्यूज की एंट्री हुई है। सब ठीक है।’
2016 में मिली थी उन्हें भारतीय नागरिकता
आपको बता दें कि अदनान सामी 2001 में पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ भारत आए थे और 15 साल तक भारत में रहे। इसके बाद 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई, अदनान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया कि कुछ पाकिस्तानी नागरिकों ने उनकी नागरिकता बदलने में उनका समर्थन किया। उन्होंने यह भी कहा कि वे पाकिस्तानी निवासी वहां की सेना से परेशान हैं और अपनी नागरिकता बदलकर भारतीय बनना चाहते हैं।
ऑपरेशन सिंदूर क्या है?
रक्षा मंत्रालय ने बुधवार सुबह घोषणा की कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक एक नया मिशन शुरू किया है। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित नौ आतंकवादी शिविरों पर लक्षित हमले शामिल थे। माना जाता है कि ये स्थान ऐसे प्रमुख ठिकाने थे जहाँ भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई और प्रबंधित की जा रही थी। अपने आधिकारिक बयान में मंत्रालय ने कहा, ‘थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाया गया, जहाँ से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और निर्देशित की गई थी। कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है।’
- Telangana : केटीआर ने ईएपीसीईटी राज्य टॉपर मल्लाडी रूशी को बधाई दी, एक लाख का इनाम दिया
- Hyderabad : इंदिराम्मा हाउसिंग का दूसरा चरण, नई पेंशन 2 जून से – विवेक
- CM : लंबित सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूरा किया जाए – रेवंत रेड्डी
- Telangana : मी सेवा व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर जोड़ी गईं जीएचएमसी की नई सेवाएं
- DCM : स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए भट्टी विक्रमार्क