Road Accident : डिप्टी सीएम के जवानों का सड़क हादसा

Read Time:  1 min
Road Accident
Road Accident
FONT SIZE
GET APP

भरतपुर दौरे में ड्यूटी के लिए जा रहे थे सुरक्षाकर्मी

Road Accident : उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा (Premchand Bairwa) की सुरक्षा में तैनात दो जवानों का मंगलवार सुबह एमआई रोड पर ड्यूटी पर आने के दौरान एक्सीडेंट (Accident ) हो गया। इन दोनों ही जवानों को दुर्घटना के बाद जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां एक की हालत गंभीर है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर उपमुख्यमंत्री बैरवा भी हॉस्पिटल पहुंचे और वहां जवानों की मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी लेकर डॉक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Road Accident : जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री का आज भरतपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसी ड्यूटी में जाने के लिए दोनों जवान रामवतार और मनोज मीणा बाइक पर आ रहे थे। गवर्नमेंट चौराहे पर उनकी एक्सीडेंट हो गया, जिसमें दोनों घायल हो गए।

दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से ट्रॉमा सेंटर लाकर भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज किया गया। ट्रोमा सेंटर के डॉक्टर्स ने बताया- इनमें से एक जवान की हालात थोड़ी नाजुक है, जिसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। जबकि दूसरे जवान की हालत सामान्य है और इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना के बाद उपमुख्यमंत्री भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे और यहां उन्होंने दोनों ही जवानाें की मेडिकल स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों को अच्छा से अच्छा इलाज करने और किसी तरह की परेशानी नहीं आने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम को भरतपुर विकास प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में प्रस्तावित महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को भरतपुर जाना था।

क्या दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं?

वर्तमान में, केवल 15 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों (कुल 25 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में से) में उप-मुख्यमंत्री हैं। इनमें से बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दो-दो उप-मुख्यमंत्री हैं।

डिप्टी सीएम का क्या काम होता है?

एक उपमुख्यमंत्री आमतौर पर गृह मंत्री या वित्त मंत्री जैसे कैबिनेट पोर्टफोलियो भी संभालता है। संसदीय शासन प्रणाली में, मुख्यमंत्री को कैबिनेट में “समानों में प्रथम” माना जाता है; उपमुख्यमंत्री का पद गठबंधन सरकार में राजनीतिक स्थिरता और मजबूती लाने के लिए उपयोग किया जाता है।

अन्य पढ़ें: Chhattisgarh : 4 नक्सली गिरफ्तार, IED प्लांट करने की घटना में थे शामिल

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।