SBI strike : बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट, लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

Read Time:  1 min
SBI strike
SBI strike
FONT SIZE
GET APP

SBI strike : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। 25 और 26 तारीख को एसबीआई कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वीकेंड और बकरीद की छुट्टियों के साथ मिलाकर लगातार पांच दिनों तक बैंक बंद रहने की संभावना जताई जा रही है।

लगातार पांच दिन बंद रह सकते हैं बैंक

23 मई को चौथा शनिवार और 24 मई को रविवार होने के कारण बैंक पहले से बंद रहेंगे। इसके बाद 25 और 26 मई को एसबीआई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। 27 मई को बकरीद के अवसर पर कई राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

हड़ताल की मुख्य वजह

ऑल इंडिया एसबीआई स्टाफ फेडरेशन के नेतृत्व में यह हड़ताल की जा रही है। कर्मचारियों की मांग है कि खाली पदों को भरा जाए, क्लर्क और सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए जाएं और आउटसोर्सिंग व्यवस्था बंद की जाए। साथ ही एनपीएस कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर चुनने की सुविधा देने की भी मांग की जा रही है।

अन्य पढ़े: Elon Musk: दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन सकते हैं इलॉन मस्क

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

एसबीआई ने ग्राहकों से अपील की है कि वे जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें। नकदी के लिए एटीएम का इस्तेमाल (SBI strike) करें और ऑनलाइन लेनदेन के लिए योनो ऐप, इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई सेवाओं का उपयोग करें। बैंक प्रबंधन ने कहा है कि जरूरी सेवाएं जारी रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।