पति-पत्नी फंदे पर लटके मिले; बेड पर 2 बच्चों के शव
Durg Mass Suicide: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामूहिक आत्महत्या की दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों ने अपनी जान दे दी. इस दिल दहला वाली घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है, ताकि सभी पहलुओं की जांच की जा सके।
छत्तीसगढ़ दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर के एक घर से शुक्रवार सुबह चार लोगों के शव मिलने से सनसनी मच गई. सूचना मिलते ही मोहन नगर पुलिस सहित SSP सुखनंदन राठौर (Sukhnandan Rathore) मौके पर पहुंच गए. FSL की टीम को भी जांच के लिए मौके पर बुलाया गया. मृतकों की पहचान 45 वर्षीय गोविंद साहू, 42 वर्षीय उनकी पत्नी चंचल साहू, 11 वर्षीय बेटे और 13 वर्षीय बेटी के तौर पर हुई है. गोविंद और चंचल का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि दोनों बच्चे बेड पर मृत पड़े हुए थे।
अन्य पढ़े: National- चुनाव आयोग का ऐलान, 24 राज्यसभा सीटों पर होंगे उपचुनाव
दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या
पुलिस की जांच में सामने आया है कि कुछ ही दिनों पहले पूरा परिवार तिरुपति बालाजी गया था. शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या (Suicide) की आशंका जताई जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि पहले दंपति ने बच्चों को जहर दिया गया और फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी. फिलहाल मामले में सभी पहलुओं पर जांच जारी है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. मृतकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
सुसाइड नोट बरामद
किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि एक हंसता-खेलता परिवार ऐसे कैसे खत्म हो गया. पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसे कब्जे में लेकर आगे की जांच तेज कर दी गई है. नोट में आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव की बात लिखी गई है. मृतक गोविंद एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था, उसके दो भाई भी है।
अन्य पढ़े: