SRH vs RCB Live Score : सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी का शानदार प्रदर्शन किया। हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में एसआरएच बल्लेबाज़ों ने आरसीबी के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन की शानदार पारी टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत साबित हुई।
अभिषेक शर्मा की तेज शुरुआत
एसआरएच को अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई। उन्होंने तेज़ अर्धशतक लगाकर आरसीबी गेंदबाज़ों पर दबाव बना दिया। ट्रैविस हेड ने भी आक्रामक बल्लेबाज़ी की, जिससे पावरप्ले में ही हैदराबाद बड़े स्कोर की तरफ बढ़ गया।
ईशान और क्लासेन की बड़ी साझेदारी
तीसरे विकेट के लिए ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने 113 रनों की शानदार साझेदारी की। ईशान किशन 79 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर रहे। वहीं क्लासेन ने 51 रन की तेज पारी खेलकर टीम को 250 रन के पार पहुंचाया। अंत में नितीश कुमार रेड्डी ने भी तेजी से रन जोड़े।
अन्य पढ़े: चांदी 1,722 रुपए और सोना 389 रुपए हुआ सस्ता
आरसीबी के सामने विशाल लक्ष्य
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 255/4 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। आरसीबी की ओर से रसीख सलाम डार ने दो (SRH vs RCB Live Score) विकेट हासिल किए। अब सभी की नजर इस बात पर है कि विराट कोहली की टीम इस विशाल लक्ष्य का पीछा कैसे करेगी।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :