Latest Hindi News : भड़काऊ पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर की तलाश तेज

Read Time:  1 min
नेहा सिंह राठौर
नेहा सिंह राठौर
FONT SIZE
GET APP

लखनऊ,। लोकप्रिय भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) की पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पर की गई भड़काऊ पोस्ट मामले में वाराणसी और लखनऊ पुलिस (Varanashi and Lucknow Police) उनकी तलाश कर रही है। वाराणसी के लंका थाने में नेहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा लखनऊ के हजरतगंज थाने में भी मामला दर्ज है। पुलिस ने नेहा को कई बार नोटिस भेजे, लेकिन अभी तक वह जांच में शामिल नहीं हुई हैं।

वाराणसी पुलिस ने नेहा के फ्लैट पर चस्पा किया नोटिस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को वाराणसी पुलिस नेहा के सुशांत गोल्फ सिटी (Shushant Golf city) स्थित फ्लैट पर पहुंची। घर बंद मिला तो दरवाजे पर जांच में शामिल होने का नोटिस चस्पा कर दिया। पुलिस का कहना है कि नेहा अभी तक अपना बयान दर्ज कराने नहीं आई हैं।

हजरतगंज पुलिस के दो नोटिस भी नजरअंदाज

दूसरी तरफ हजरतगंज पुलिस ने भी नेहा को दो बार नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। इसी बीच उन्होंने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है, लेकिन कोर्ट में अपना पक्ष रखने और बयान दर्ज कराने भी नहीं पहुंचीं।

दोनों शहरों की पुलिस टीमें कर रही दबिश

सूत्रों के मुताबिक दोनों शहरों की पुलिस टीमें नेहा के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। नेहा अक्सर अपने गानों और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामाजिक-सियासी मुद्दों पर बेबाक राय रखती रही हैं, जिसके कारण पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं। इस बार का मामला संवेदनशील होने की वजह से पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती

नेहा सिंह राठौर के पति क्या करते हैं?

नेहा सिंह राठौड़ ने 2022 में हिमांशु सिंह (पति नेहा सिंह राठौड़) से शादी की। उनकी सगाई 3 फरवरी 2022 को हुई। हिमांशू सिंह अंबेडकर नगर के रहने वाले हैं और पेशे से एक पेशेवर लेखक हैं।

नेहा सिंह राठौर का इतिहास क्या है?

नेहा सिंह राठौर का जन्म 1997 में जंदाहा में हुआ और वे पली-बढ़ीं । उनके पिता एक वास्तुकार हैं और उनकी माँ एक गायिका और गृहिणी हैं। राठौर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। राठौर ने बी.एससी. की डिग्री प्राप्त की है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।