| मुख्य बातें: – NEET UG 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया जल्द शुरू 3 मई की परीक्षा पेपर लीक के कारण हुई थी रद्द 21 जून को होगा री-एग्जाम |
नई दिल्ली। National Testing Agency द्वारा आयोजित (NEET UG 2026) परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा पेपर लीक विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी। अब परीक्षा का री-एग्जाम 21 जून को कराया जाएगा। इस बीच एनटीए (NTA) ने छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा शुल्क वापस करने की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। देशभर में आयोजित इस परीक्षा में करीब 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। एनटीए ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जल्द एक्टिव होगा फीस रिफंड लिंक
एनटीए की ओर से जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर फीस रिफंड लिंक सक्रिय किया जाएगा। जिन छात्रों ने 3 मई की परीक्षा दी थी, वे ऑनलाइन आवेदन कर अपनी फीस वापस प्राप्त कर सकेंगे। रिफंड प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और छात्रों को निर्धारित फॉर्म भरना होगा।
ऐसे करें फीस रिफंड के लिए आवेदन
फीस रिफंड के लिए छात्रों को सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से पोर्टल में लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद उम्मीदवारों को अपने बैंक खाते की सही जानकारी दर्ज करनी होगी। फॉर्म सबमिट होने के बाद रिफंड की राशि सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
Read Also : Weather- गर्मी का कहर : दिल्ली-यूपी में तापमान 45 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
कैटेगरी के अनुसार वापस होगी फीस
NEET UG 2026 आवेदन के दौरान अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों से अलग फीस ली गई थी। अब उसी के अनुसार राशि वापस की जाएगी।
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| जनरल | ₹1700 |
| ओबीसी / EWS | ₹1600 |
| एससी / एसटी | ₹1000 |
| विदेशी उम्मीदवार | ₹9500 |
री-एग्जाम 21 जून को
पेपर लीक विवाद के बाद एनटीए ने परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया था। अब NEET UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को आयोजित किया जाएगा। एनटीए ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें, ताकि रिफंड लिंक एक्टिव होते ही आवेदन कर सकें।
Read More :