आज 2 जिलों में बारिश का अलर्ट
जयपुर : राजस्थान तापमान में आंधी-बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप खिली। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक का इजाफा हुआ।
पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री (40 degrees) सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर ने राज्य में 9 मई से हीटवेव (लू) का एक नया दौर शुरू होने और तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। इस बीच 2 जिलों (भरतपुर और धौलपुर) में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
जयपुर: 2 डिग्री चढ़ा पारा, लेकिन भीषण गर्मी से अभी राहत
राजधानी जयपुर में बुधवार (कल) को मौसम (Season) साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही, जिसके कारण अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, हालांकि हवाओं में नमी और पिछले दिनों हुई बारिश के असर के कारण फिलहाल लोगों को तेज और चुभती गर्मी से थोड़ी राहत मिली हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली है। विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर जयपुर के तापमान में भारी उछाल आएगा और पारा 41 से 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
अजमेर: 2.6 डिग्री चढ़ा पारा, आंधी-बारिश का अलर्ट
अजमेर में बारिश के बाद अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 24.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 37.6 डिग्री दर्ज किया गया। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग वाटर पार्क का सहारा ले रहे हैं।
अन्य पढ़े: Weather- मौसम का कहर : 10 राज्यों में भारी बारिश अलर्ट, दिल्ली में आज तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो-तीन दिनों में आंधी और बारिश की संभावना है। संभाग के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है, जिससे गर्मी से दोबारा राहत मिलने की उम्मीद है।
उदयपुर: दिन में बढ़ी गर्मी, रातें हुईं ठंडी
उदयपुर में मौसम के मिजाज में हल्का उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 1 डिग्री अधिक रहा। हालांकि, दिन के तापमान में बढ़ोतरी के विपरीत रात के पारे में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री रहा, जबकि 5 मई को यह 20.4 डिग्री दर्ज किया गया था। शहर में दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास बढ़ा है, जबकि रातें ठंडी हो गई हैं।
दिनभर मौसम साफ रहने के बाद शाम को कुछ समय के लिए बादलों ने डेरा डाला। जल्दी ही आसमान साफ भी हो गया। राहत की बात यह है कि दिन में गर्म हवाएं (लू) नहीं चलीं, जिससे राहगीरों और शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में इसी तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
अन्य पढ़े: