Kanpur Bus Fell In Canal : कानपुर में बड़ा हादसा, नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस

Read Time:  1 min
कानपुर
कानपुर
FONT SIZE
GET APP

अचानक हादसे से यात्रियों में दहशत

कानपुर में यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। अचानक हादसे से यात्रियों में दहशत- बस (Bus) के नहर में गिरते ही मची भगदड़- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाने लगे।

कई यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Kanpur Bus Fell In Canal: यूपी के कानपुर (Kanpur) में अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़ नहर में गिर गई है। (Bus) बस में 19 लोग सवार थे, जिन्हें रेस्क्यू कर सीएचसी भेजा गया है। बस में सवार रहे सभी घायल लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। दरअसल, डंपर की टक्कर से अनियंत्रित होकर बस, नहर में जा गिरी। डंपर की टक्कर के बाद बस चालक कूदकर भाग निकला और बस नहर में गिर गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को रेस्क्यू किया गया।

बिधून रामगंगा नगर पुल पर हुआ हादसा

कानपुर बता दें कि ये बस, Trident कंपनी के कर्मचारियों को लेकर कुढ़नी से रनियां जा रही थी। बस में सवार क्लीनर समेत सभी 19 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। ये घटना बिधनू थानाक्षेत्र के बिधनू रामगंगा नहर पुल का है।

स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किए गए लोग

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ लग गई। गनीमत रही कि अभी तक किसी की जान जाने की खबर नहीं आई है।

अन्य पढ़े: Banswara : नदी हादसे के बाद मां की पुकार, इकलौते बेटे की तलाश जारी

रेलिंग तोड़कर नहर में समाई बस

गौरतलब है कि ये हादसा इतना भयानक था कि बस ने पहले डंपर से टक्कर के बाद सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ा और फिर सीधे नहर में समा गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई और घटनास्थल के पास मौजूद लोग तुरंत मदद करने के लिए दौड़ पड़े।

ड्राइवर के नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

फिलहाल, इस दुर्घटना के कारणों की जांच की बात कही जा रही है। शुरुआती आशंका है कि बस की तेज रफ्तार और ड्राइवर के नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी हॉस्पिटल में भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।