UP- होमगार्ड भर्ती परीक्षा पर सख्ती, CM योगी आज करेंगे हाई लेवल समीक्षा

Read Time:  1 min
होमगार्ड भर्ती परीक्षा
होमगार्ड भर्ती परीक्षा
FONT SIZE
GET APP

लखनऊ/नई दिल्ली। होमगार्ड भर्ती परीक्षा (Homeguard Exam ) को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) बुधवार रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेशभर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।

आज होगी हाई लेवल समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में परीक्षा की तैयारियों और कानून-व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत आकलन किया जाएगा। बैठक में सभी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, आईजी/डीआईजी रेंज, एसएसपी/एसपी और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।

25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होगी परीक्षा

प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, परीक्षा केंद्रों की निगरानी बढ़ाने और अभ्यर्थियों को सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संवेदनशील जिलों में बढ़ाई जाएगी निगरानी

सरकार की ओर से संवेदनशील जिलों और परीक्षा केंद्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा सकते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों और परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।

Read Also : Bihar- बिहार में बीजेपी हाईकमान का फैसला, संगठन और सरकार में बड़े बदलाव तय

नकल और गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई

सरकार ने साफ कर दिया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की नकल, पेपर लीक या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे पूरी तैयारी के साथ समीक्षा बैठक में शामिल हों और अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराएं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।