Chile-Argentina Earthquake: अर्जेंटीना और चिली में भूकंप के तगड़े झटके

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

भूकंप की तीव्रता और केंद्र

संयुक्त राज्य भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 थी और इसका केंद्र अर्जेंटीना के उशुआइया शहर से लगभग 219 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।

भूकंप के झटके मुख्य रूप से उशुआइया और उसके आस-पास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। चिली के मगलान्स क्षेत्र और चिली अंटार्कटिक क्षेत्र भी प्रभावित हुए।

चिली के हाइड्रोग्राफिक और ओशनोग्राफिक सर्विस (SHOA) ने भूकंप के बाद पूरे मगलान्स क्षेत्र और चिली अंटार्कटिक क्षेत्र के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी का अलर्ट जारी किया। सुरक्षा के मद्देनजर, उशुआइया में बीगल चैनल में तीन घंटे के लिए समुद्री और जल गतिविधियाँ निलंबित कर दी गईं

दक्षिण अमेरिकी देशों अर्जेंटीना और चिली के समुद्री तटों के पास शुक्रवार को तेज भूकंप के झटके लगे हैं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। यह झटका समुद्र के अंदर आया, जिससे आसपास के इलाकों में भी हलचल महसूस की गई। यूएसजीएस ने बताया कि भूकंप का केंद्र चिली और अर्जेंटीना के दक्षिणी किनारों के करीब समुद्र में था। अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

भूकंप के बाद जारी की गई थी सुनामी की चेतावनी

भूकंप के दौरान क्या करें
भूकंप के दौरान जितना संभव हो उतना सुरक्षित रहें। इस बात के प्रति सतर्क रहें कि कौन-से भूकंप वास्तव में इसकी पूर्व-चेतावनी देने वाले भूकंप के झटके होते हैं और बाद में बड़ा भूकंप भी आ सकता है। धीरे-धीरे कुछ कदमों तक सीमित हलचल करें जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें और भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक रहें जब तक कि आपको यह सुनिश्चित हो जाएं कि बाहर निकलना सुरक्षित है।

यदि आप घर के अंदर हों

  • आप यदि घर के अंदर हों तो जमीन पर झुक जाएं, किसी मजबूत मेज अथवा फर्नीचर के किसी हिस्से के नीचे शरण लें या तब तक मजबूती से पकड़कर बैठे रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं।
  • यदि आपके पास कोई मेज या डेस्क न हो तो अपने चेहरे तथा सिर को अपने बाजुओं से ढक लें और बिल्डिंग के किसी कोने में झुक कर बैठ जाएं।
  • किसी आंतरिक दरवाजे के लेंटर, किसी कमरे के कोने में, किसी मेज या यहां तक कि किसी पलंग के नीचे रुककर अपने आपको बचाएं।
  • सीसे, खिड़कियों, दरवाजों तथा दीवारों से दूर रहें या ऐसी कोई चीज जो गिर सकती हो (जैसे लाइटिंग फिक्सचर्स या फर्नीचर), से दूर रहें।
  • यदि आप घर के बाहर हों तो जहां हों वहां से आप न हिलें। इसके साथ ही बिल्डिंग, पेड़ों, स्ट्रीट लाइटों तथा बिजली/टेलीफोन आदि की तारों आदि से दूर रहें।
  • यदि आप किसी खुली जगह पर हों तो वहां तब तक रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। सबसे बड़ा खतरा बिल्डिंग के बाहर, निकास द्वारों तथा इसकी बाहरी दीवारों के पास होता है। भूकंप से संबंधित अधिकांश दुर्घटनाएं दीवारों के गिरने, टूटकर गिरने वाले कांच तथा गिरने वाली वस्तुओं के कारण होती हैं।  

Read more:Gujarat: गुजरात में आया भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग, जापान, अमेरिका

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।