National- सरकार ने कहा : एलपीजी गैस की आपूर्ति पर्याप्त, रोजाना 50 लाख सिलेंडर बिक रहे

Read Time:  1 min
एलपीजी गैस
एलपीजी गैस
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली – पश्चिम-एशिया में जारी युद्ध के बावजूद भारत में कच्चा तेल, डीजल और एलपीजी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम-प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा (Sujata Sharma) ने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को घबराने की जरूरत नहीं है।

एलपीजी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं

सुजाता शर्मा ने बताया कि लगभग 50 लाख एलपीजी सिलेंडर रोजाना वितरित किए जा रहे हैं। बीते पांच हफ्तों में लगभग 18 करोड़ घरों तक एलपीजी सिलेंडर पहुंचाया गया है। ऑनलाइन बुकिंग (Online Booking) रिकार्ड भी उच्च स्तर पर, लगभग 97 फीसदी तक पहुंच गया है।

कमर्शियल सिलेंडर का वितरण बढ़ाया गया

सरकार ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को 70 फीसदी तक बढ़ाया है। बीते तीन हफ्तों में 79,900 टन कमर्शियल एलपीजी (Commercial LPG) उपभोक्ताओं को दी गई, जिसमें लगभग 42 लाख 19 किलो सिलेंडर शामिल हैं।

5 किलो सिलेंडर भी उपलब्ध

सुजाता शर्मा ने कहा कि 5 किलो सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक है। उपभोक्ता अब वेलिड आईडी प्रूफ के साथ किसी भी निकटतम डिस्ट्रीब्यूटर से खरीद सकते हैं, एड्रेस प्रूफ की आवश्यकता नहीं होगी।

अन्य पढ़े: iran hadid 110 : हदीद-110 से अमेरिका और इजरायल को चुनौती

जागरूकता अभियान और बिक्री

पिछले दो दिनों में 5,500 जागरूकता कैंप लगाए गए। आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तराखंड, यूपी और पश्चिम बंगाल सहित राज्यों में लगभग 6,700 5 किलो सिलेंडर बेचे गए। पिछले 14 दिनों में 6,75,000 से अधिक 5 किलो सिलेंडर की बिक्री हुई, जबकि फरवरी महीने की औसत बिक्री लगभग 77,000 सिलेंडर थी। 4 अप्रैल को यह बिक्री 90,000 से अधिक दर्ज की गई।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।