Gujarat : लापरवाही या संतुलन बिगड़ने से 10वीं मंजिल से गिरा शख्स

Read Time:  1 min
10वीं मंजिल
10वीं मंजिल
FONT SIZE
GET APP

8वें फ्लोर पर अटकी जान

एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति बेड पर बैठा हुआ था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गया। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए।

बालकनी और ढांचे के बीच फंसा रहा शख्स

गिरते हुए व्यक्ति की जान 8वें फ्लोर (8th floor) पर अटक गई, जहां वह इमारत के ढांचे में फंस गया। वह पूरी तरह हवा में लटका रहा और नीचे गिरने का खतरा बना रहा।

गुजरात के सूरत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां (10th floor) 10वीं मंजिल से गिरा व्यक्ति 8वीं मंजिल की खिड़की में अटक गया. करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई गई.गुजरात के सूरत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10वीं मंजिल से गिरा व्यक्ति 8वीं मंजिल की खिड़की में अटक गया. करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई गई

गुजरात के सूरत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 10वीं मंजिल से गिरा व्यक्ति 8वीं मंजिल की खिड़की में अटक गया. करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई गई।

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई…

अपने यह कहावत जरूर सुनी होगी. इसके मतलब होता है, जिसकी रक्षा ईश्वर या भगवान करते हैं, उसे कोई भी व्यक्ति या शक्ति नुकसान नहीं पहुंचा सकती है. यह कहावत गुजरात के सूरत जिले में बिल्कुल सच होती हुई नजर आई है. सूरत शहर के जहांगीराबाद इलाके में स्थित ‘टाइम गैलेक्सी’ बिल्डिंग में 10वीं मंजिल से गिरा एक शख्स 8वीं मंजिल की खिड़की में अटक गया. करीब एक घंटे तक हवा में झूलने वाले के बाद जान बचा ली गई।

अन्य पढ़े: China Arunachal Pradesh : अरुणाचल पर अडिग चीन, पेंटागन रिपोर्ट में खुलासा

जहांगीराबाद की ‘टाइम गैलेक्सी’ बिल्डिंग की 10 मंजिल में रहने वाले 57 साल के नितिनभाई अडिया अपने फ्लैट में गुरुवार सुबह सो रहे थे. सुबह 8 करीब बजे अचानक वह 10वीं मंजिल से नीचे गिर गए. हालांकि, 8वीं मंजिल पर पहुंचते ही उनका पैर एक फ्लैट की लोहे की खिड़की की ग्रिल में अटक गया. यह देखते ही बिल्डिंग में चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही तुरंत फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया और उनकी जान बचाई।

एक घंटे तक हवा में अटकी रही जान

इस दौरान करीब एक घंटे तक नितिनभाई जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहे. उन्हें देखने के लोगों का तांता लगा रहा. इस दौरान कई लोगों ने रेस्क्यू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है. इस रौंगटे खड़े करने वाली घटना के बारे में सुनकर और वीडियो देखकर हर कोई हैरान है. समय रहते मौके पर पहुंचकर फायर बिग्रेड की टीम ने बहुत ही मेहनत और सूझबूझ से जान बचाई।

10वीं मंजिल से गिरकर 8वीं मंजिल पर अटका

जानकारी देते हुए नितिनभाई अडिया ने बताया कि गुरुवार सुबह मैं बेडरूम में बिस्तर पर बैठा, तभी अचानक मुझे चक्कर आया और मैं खिड़की से बाहर गिर गया. मैं बेहोश हो गया था. मुझे जब होश आया तो मैं 8वीं मंजिल की खिड़की पर अटका था. भगवान ने मुझे बचा लिया. नितिनभाई के नीचे गिरते ही तेज आवाज धमका सा हुआ. इस आवाज को सुनते ही एक युवक ने तुरंत 8वीं मंजिल पर पहुंचकर उन्हें बेड पर रखी एक साड़ी से बांध दिया था. जिससे रेस्क्यू टीम को जान बचाने में काफी मदद मिली।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।