Weather Update : न्यू ईयर पर मौसम का मिज़ाज

Read Time:  1 min
मौसम
मौसम
FONT SIZE
GET APP

पहाड़ों से मैदानों तक बदलेगा मौसम का रुख

नए साल के जश्न से पहले उत्तर भारत में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है। खासकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ठंड के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना बढ़ गई है।

कहां मिलेगी बर्फ की सफेदी

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार- उत्तराखंड (Uttarakhand) के औली, बद्रीनाथ, केदारनाथ और हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुफरी व लाहौल-स्पीति जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यू ईयर के आसपास बर्फबारी हो सकती है। इससे पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ने की उम्मीद है

नए साल पर हिमाचल और उत्तराखंड के मौसम (Weather Update) का पूर्वानुमान आ गया है. हिमाचल में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बर्फबारी की संभावना है, पर्यटक इसका लुत्फ उठा सकेंगे. उत्तराखंड में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट है. पर्यटकों की भीड़ पहाड़ों की ओर बढ़ रही है.जानें आपके पसंदीदा पर्यटन स्थल पर बर्फ मिलेगी या नहीं, और कैसी रहेगी ठंड?

नए साल की शुरुआत होने वाली है. इस मौके पर लोग तरह-तरह से जश्न मनाते हैं. न्यू ईयर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लोग घूमने के लिए जाते हैं. ऐसे में अगर आपने भी न्यू ईयर पर पहाड़ों की सैर करने का प्लान बनाया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश में 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को बर्फबारी की आशंका जातई गई है. यानी नए साल पर पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठा सकेंगे।

अन्य पढ़े: Rajasthan Weather:  : राजस्थान में कड़ाके की ठंड का कहर

हालांकि, उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार कम लग रहे हैं. उत्तराखंड में अभी तक बर्फबारी का दौर शुरू नहीं हुआ है, लेकिन हो सकता है कि नए साल पर पर्यटकों को बर्फबारी का तोहफा मिल जाए. उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून में 31 दिसंबर और एक जनवरी को बारिश की संभावना है. नया साल मनाने के लिए लोग ज्यादातर नैनीताल, मसूरी, ऋषिकेश, औली, लैंसडोन, मुक्तेश्वर जैसे पर्यटन स्थलों पर जाना पसंद कर रहे हैं।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में नए साल पर ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद जताई गई है. बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद उत्तराखंड में ठंड में और इजाफा होगा. मौसम विभाग की मुताबिक 31 दिसंबर और एक जनवरी को जहां ऊंचाई वाले जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है।

मौसम के 7 तत्व कौन से हैं?

किसी स्थान पर आर्द्रता, तापमान, वायु की गति, वर्षा आदि तत्वों के संबंध में वातावरण की दिन-प्रतिदिन की स्थितियों को उस स्थान का मौसम कहा जाता है। मौसम बादल वाला, धूप वाला, बरसात वाला, तूफ़ानी या साफ़ हो सकता है। यह प्राकृतिक घटना का एक हिस्सा है जो वातावरण में संतुलन बनाए रखता है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।