Delhi : पूर्व पीएम को मंत्री ने दिखाया 100 दिन के कामकाज का लेखा जोखा

Read Time:  1 min
मंत्री
मंत्री
FONT SIZE
GET APP

ब्रिटेन (British) के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर भारत आए हुए हैं। अपने दौरे के पहले दिन उन्होंने दिल्ली सचिवालय में सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की। उनके साथ पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी थे। इस बीच टोनी ब्लेयर को एक बात पर काफी हैरानी हुई। मंत्री सिरसा ने उन्हें दिल्ली (Delhi) के 100 दिनों के काम का लेखा-जोखा दिखाया। इसपर यूके के पूर्व पीएम हैरान थे कि इतना सारा काम 100 दिनों में कैसे पूरा हो गया।

मंत्री ने कही यह बात

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि इस दौरान टोनी ब्लेयर ने उन कामों पर चर्चा की जिनमें वे अपनी NGOs (गैर-सरकारी संगठनों) के जरिए शामिल हैं। ब्लेयर ने दिल्ली सचिवालय में गुप्ता से मुलाकात की और इस बैठक में सिरसा भी मौजूद थे।

मंत्री से ब्लेयर ने की विभिन्न NGOs की ओर से दी जा रही सेवाओं पर चर्चा

मनजिंदर सिरसा ने कहा कि टोनी ब्लेयर ने विभिन्न NGOs की ओर से दी जा रही सेवाओं पर चर्चा की जिनके साथ वे काम कर रहे हैं। हमने उन्हें अपनी सरकार की 100 दिनों की उपलब्धियों की एक पुस्तिका भेंट की। उन्हें यह जानकर हैरानी हुई कि सरकार ने 100 दिनों में इतना काम कर लिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने बताया कि ब्लेयर ने प्रधानमंत्री रहते हुए अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कामों के बारे में भी बात की। सिरसा ने कहा,”इतनी बड़ी आबादी वाले मुख्यमंत्री से मिलकर वे हैरान थे।”

ओडिशा के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव की दिशा में एक अहम कदम

इससे पहले टोनी ब्लेयर ने ओडिशा के डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव से भी मुलाकात की थी। कनक वर्धन सिंह गेव ने लिखा कि यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री और टोनी ब्लेयर इंस्टीट्यूट फॉर ग्लोबल चेंज के कार्यकारी अध्यक्ष, माननीय टोनी ब्लेयर से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ। यह ओडिशा के ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव की दिशा में एक अहम कदम है। ऊर्जा विभाग, IIT कानपुर और TBI के सम्मानित साझेदारों की मौजूदगी में, हमने एक ऐतिहासिक लेटर ऑफ इंटेंट (आशय पत्र) पर हस्ताक्षर किए। यह ओडिशा को भारतीय राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के लिए कम्युनिटी ऑफ प्रैक्टिस (व्यवहारिक समुदाय) बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपता है। इस तरह का पहला सम्मेलन इस साल के अंत में ओडिशा में आयोजित किया जाएगा।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।