తెలుగు | Epaper

Accident : ओडिशा के कटक में निर्माण स्थल पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल

digital
digital
Accident : ओडिशा के कटक में निर्माण स्थल पर हादसे में तीन की मौत, दो घायल

ओडिशा की बड़ी खबर

ओडिशा के कटक जिले में शनिवार को काठजोड़ी नदी पर एक पुल के निर्माण कार्य के दौरान कंक्रीट का स्लैब गिर जाने से एक अभियंता और दो मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका यहां एससीबी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कटक के पुलिस उपायुक्त खिलारी ऋषिकेश ध्यानदेव ने बताया कि स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने श्रमिकों को बचाया।

ओडिशा हादसा : क्रेन में आ गई थी खराबी

डीसीपी ने बताया कि बड़े कंक्रीट स्लैब को उठाते समय क्रेन में खराबी आ गई थी, जिससे यह मजदूरों और अभियंता पर गिर गई। डीसीपी ने बताया कि इस दुर्घटना के वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन को घायलों से मिलने का निर्देश दिया है। माझी ने इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से पोस्ट

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के लिए मुफ्त इलाज भी घोषणा की है और जांच के आदेश दिए हैं।’’

विपक्ष ने जताया दुख

विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने भी इन मौतों पर शोक व्यक्त किया है तथा घायल श्रमिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस बीच, कटक के महापौर और बीजद नेता सुभाष सिंह ने एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में घायल श्रमिकों से मुलाकात की और आरोप लगाया कि सरकार की घोर लापरवाही के कारण यह दुर्घटना हुई।

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870