తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : MP : खंडवा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर नदी में गिरा, 12 की मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : MP : खंडवा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर नदी में गिरा, 12 की मौत

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले (Khandwa District) में विजयादशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पंधाना थाना क्षेत्र के अर्दला गांव में श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली तालाब के पुल की सड़क धंसने से पानी में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें आठ नाबालिग बालिकाएं भी शामिल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा।

पानी में समा गई ट्रैक्टर-ट्राली

गुरुवार दोपहर बाद करीब 25 से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन (Durga Pratima) के लिए तालाब की ओर जा रहे थे। तालाब के ऊपर बने पुल से गुजरते समय सड़क धंस गई और ट्रॉली पानी में जा गिरी। सभी श्रद्धालु तालाब में डूब गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक चला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और रेस्क्यू शुरू किया। देर शाम तक 12 शव बरामद किए जा चुके थे। मृतकों में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। अभी भी कुछ लोगों की तलाश की जा रही है।

सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने खंडवा और उज्जैन में हुए दुर्गा विसर्जन हादसों पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “यह हादसे अत्यंत दुखद हैं, शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।”
सीएम ने मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता देने और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Read More :

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National-राहुल के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की सफाई, कहा– जाति के आधार पर भेदभाव नहीं

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

National- तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज, शशिकला ने गठबंधन के दिए संकेत

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

Punjab- पंजाब में सत्ता मिलती है तो धर्मांतरण के खिलाफ बनाएंगे सख्त कानून- अमित शाह

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

कोलकाता में पीएम मोदी का बयान

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

क्या दिल्ली में अब बाइक टैक्सी भी सुरक्षित नहीं?

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

प्रेमिका की हत्या कर बनाया वीडियो

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

Bihar- सैयद अता हसनैन ने बिहार के राज्यपाल पद की ली शपथ, सीएम नीतीश रहे मौजूद

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

National- सोनम वांगचुक से हटाया एनएसए, केंद्र ने खत्म की हिरासत

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

UCC हिंदुओं तक सीमित, इस्लाम में शादी है कॉन्ट्रैक्ट

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

National- जल संकट की चेतावनी, 2030 तक 40% आबादी को झेलनी पड़ सकती है किल्लत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870