Operation Sindoor: भारत-पाकिस्तान पर ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, दोनों देश पूरी तरह सीजफायर को तैयार

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं: ट्रंप

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम के बाद बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया। ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। दोनों देशों को सामान्य बुद्धि और महान बुद्धिमत्ता का उपयोग करने के लिए बधाई। इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद।

ट्रंप

पाकिस्तान एक आतंकी देश है ..

इसके अलावा कहा जा रहा है कि इसमें सऊदी अरब की भी भूमिका है। भारत और पाकिस्तान को लेकर बातचीत में अमेरिका के साथ सऊदी अरब का भी रोल अहम रहता है। भारत की तरफ से लगातार अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अपनी कार्रवाई और कदमों के बारे में बताता आ रहा था। हम क्यों कार्रवाई कर रहे हैं। हमारी ये जवाबी कार्रवाई है। विदेश मंत्री एस जयशंकर अंततराष्ट्रीय स्तर पर अलग अलग राजनयिकों से बात कर रहे थे। दोनों देशों के बीच में एक रास्ता खोजना था। पाकिस्तान की हालत तो किसी से छुपी नहीं थी। एक आतंकी देश है। आतंकी वहां फैसला लेते हैं। पाकिस्तान जिस राह पर चल पड़ा था। बीती रात जिस तरह बैलेस्टिक मिसाइल से हमला किया, उसके बाद से तस्वीर साफ थी कि इस बार भारत ने भी अपना अल्टीमेट रुख अपना लिया था।

जल्द से जल्द इस तनाव को कम होते देखना चाहते हैं: ट्रंप

विदेश मंत्री एस जयशंकर की बातचीत के बाद जनरल मुनीर को गया और फिर स्थिति पूरी तरह से बदल गई। आसिम मुनीर को अमेरिका ने हड़काया है। वो मौलाना जो गलती से पाकिस्तान का सेना अध्यक्ष भी है। पाकिस्तान के सेना अध्यक्ष को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने फोन किया और कार्रवाई तुरंत रोकने को कहा है। सिविलियंस को टारगेट करने के पाकिस्तान के इस कायराना हरकत और भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनातनी पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। इस घटना को लेकर व्हाइट की प्रवक्ता कैरोलिना डेविड ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो जल्द से जल्द इस तनाव को कम होते देखना चाहते हैं। राष्ट्रपति समझते हैं कि ये दो ऐसे देश हैं जो दशकों से एक दूसरे के साथ मतभेद रखते आए हैं। हालांकि दोनों के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।