बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसा बीदासर रोड स्थित सालासर फांटे पर बुधवार रात को हुआ।
बीकानेर के जानकारी के अनुसार, जस्सूराम मेघवाल (17) पुत्र रामप्रताप और (Ashok) अशोक (22) श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव गांव कल्याणसर लौट रहे थे। इसी दौरान सालासर फांटे के पास उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने रात में ही परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग हॉस्पिटल पहुंचे। एक ही घर के दो जवान बेटों की मौत (Death) से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अन्य पढ़े: TDP : नारा लोकेश टीडीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
ग्रामीणों में आक्रोश, के बाहर धरना
सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और मॉर्च्यूरी के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीण ट्रक ड्राइवर की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
जनप्रतिनिधि भी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा और सरपंच प्रतिनिधि ताजुराम नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। पुलिस प्रशासन की ओर से एसआई राजेंद्र कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने और आवश्यक कार्रवाई में जुटे रहे।
अन्य पढ़े: