IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसर बदले

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

UP IAS Transfer: योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मंगलवार रात को 14 IAS और 6 PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस लिस्ट में चार जिलों के जिलाधिकारियों (DM) के नाम भी समिलित हैं। कार्मिक विभाग ने तबादले की सूची जारी कर दी है और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नया कार्यभार संभालने के आदेश दिए गए हैं।

4 जिलों के डीएम बदले गए

UP IAS Transfer: सरकार की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार कई जिलों के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है:

  • हरदोई के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को बलिया भेजा गया है।
  • बलिया के डीएम प्रवीण कुमार को उत्तर प्रदेश जल निगम में संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  • महाराजगंज के डीएम अनुनय झा को हरदोई का डीएम नियुक्त किया गया है।
  • संतोष कुमार शर्मा, जो कि अयोध्या के तीर्थ विकास नगर आयुक्त थे, अब महाराजगंज के डीएम होंगे।
UP IAS Transfer

अन्य प्रमुख IAS अधिकारियों के तबादले

  • वरिष्ठ IAS दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • ज्ञानेंद्र सिंह, जो संयुक्त प्रबंध निदेशक थे, अब पीलीभीत के जिलाधिकारी होंगे।
  • संजय कुमार सिंह, जो अब तक पीलीभीत के डीएम थे, उन्हें संस्कृति विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
  • अपूर्वा दुबे को निदेशक SUDA नियुक्त किया गया है।
  • कुलदीप मीणा अब अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष होंगे।

PCS अधिकारियों की नई तैनाती

  • मृणाली अविनाश जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर, अब सिद्धार्थनगर में होंगी।
  • निशा, संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा, अब बुलंदशहर की मुख्य विकास अधिकारी होंगी।
  • प्रेरणा शर्मा, निदेशक SUDA, को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया।
  • प्रकाश चंद्र का ट्रांसफर हाथरस में हुआ है।
  • शिव नारायण अब बागपत के अपर जिलाधिकारी होंगे।
  • विनीत कुमार सिंह को गाजियाबाद, हिमांशु वर्मा को गोरखपुर, और उत्कर्ष श्रीवास्तव को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर बनाया गया है।

अलंकार अग्निहोत्री को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

अन्य पढ़ेंUP: उत्तर प्रदेश में RTE के तहत 1.26 लाख बच्चों को मिला मुफ्त दाखिला
अन्य पढ़ें: UP: संजय निषाद का योगी सरकार पर निशाना, उठाई आरक्षण की मांग

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।