UPSC : यूपी के जौनपुर के 5 होनहारों का यूपीएससी में चयन

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

जिले में खुशी की लहर, परिजनों ने एक दूसरे को बांटी खुशियां

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मिट्टी हमेशा से ही आईएएस, आईपीएस, पीपीएस के लिए उपजाऊ रही है। यहां का एक गांव है माधोपट्टी, इस छोटे से गांव में 47 से अधिक आईएएस, आईपीएस, पीपीएस अफसर हैं। इस उपजाऊ मिट्टी की खुशबू पूरे देश में महक रही है। एक बार फिर जौनपुर की मिट्टी से 5 मेधावी, प्रतिभावान अभ्यर्थियों का यूपीएससी में सेलेक्शन हुआ है। यूपीएससी रिजल्ट में जिले के होनहारों ने भी बाजी मारी है। डोभी की आस्था सिंह ने 61वीं रैंक हासिल कर अपने गांव ही नहीं बल्कि जनपद का गौरव बढ़ाया है।

आस्था सिंह ने हासिल किया AIR 61

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के चंदवक क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी बृजेश सिंह की पुत्री आस्था सिंह का चयन यूपीएससी में होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उसे 61वीं रैंक प्राप्त हुई है। आस्था के पिता बृजेश सिंह श्री गणेश राय पीजी कॉलेज से एमएससी करने के बाद हरियाणा के पंचकूला में स्थित फार्माच्यूटिकल्स कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत है। उनकी मां शालिनी सिंह भी पीजी कॉलेज की छात्रा रही है। आस्था पिता के साथ ही रहकर पढ़ाई की है। वह शुरू से ही मेधावी रही है। वर्तमान में हरियाणा में पीसीएस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आइएएस में चयन की जानकारी मिलते ही प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय में बैठक कर आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई।

बदलापुर के अभिषेक ने AIR 78 रैंक हासिल कर बढ़ाया गांव का गौरव

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के ढेमा स्थित डुहिया गांव निवासी अखिलेश सिंह के होनहार बेटा अभिषेक सिंह का आईएएस पद पर चयन होने से क्षेत्रीय लोगों के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि वैभव सिंह उनके आवास पर पहुंचकर मिठाइयां खिलाकर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। बताते चलें कि अभिषेक सिंह प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में आईएएस पद पर 78वीं रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है, जिससे लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर गांव के लोगों ने उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अभिषेक ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे गांव और जनपद का मान बढ़ाया है।

खलीलपुर गांव के सुशील सिंह ने हासिल किया AIR 102 रैंक

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना के खलीलपुर गांव के निवासी व लखनऊ में डीसी मनरेगा पद पर तैनात सुशील सिंह के बेटे ने प्रशांत सिंह ने 102वीं रैंक हासिल की। सुशील सिंह के ज्येष्ठ पुत्र प्रशांत ने पहले ही प्रयास में सफलता पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। बता दें कि प्रशांत की शिक्षा लखनऊ और दिल्ली से हुई है। पिता स्वयं प्रशासनिक सेवाओं में अभी सेवारत हैं। प्रशांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पैरेंट्स को दिया हैं, जिनके मार्गदर्शन में वे सफल हुए। उनके इस सफलता पर बधाईयां मिलनी शुरू है।

बरसठी के रजत सिंह ने हासिल किया AIR 132 रैंक

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र के गोठाव गांव निवासी रजत सिंह ने यूपीएससी की परीक्षा में 132वीं रैंक पाकर अपने गांव ही नहीं पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया। यह जानकारी मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के लोगों ने घर पर पहुंचकर परिजनों के साथ खुशियां बांटी। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि सफलता एक दिन अवश्य मिलती है बशर्ते सही दिशा में मेहनत करने की जरूरत है।

सरायख्वाजा के गौतम सिंह ने हासिल किया AIR 526 रैंक

इसी क्रम में नेहरू बालोद्यान के चेयरमैन डॉ. सीडी सिंह और डायरेक्टर डॉ. चंद्रकला सिंह के प्रतिभावान सुपुत्र गौतम सिंह का भी चयन यूपीएससी में हुआ है। डॉ. सीडी सिंह के पुत्र गौतम सिंह का चयन होने से परिवार में खुशियां छा गई। गौतम सिंह ने 526वीं रैंक हासिल की है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मूल रूप से सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव के निवासी डॉ. सीडी सिंह ने कहा कि कोई सफलता जो है बहुत परिश्रम का परिणाम होती है। गौतम सिंह ने कक्षा 12 तक नेहरू बालोद्यान से पढ़ाई की। यहां से पढ़ाई करने के बाद वह दिल्ली गए वहां से उन्होंने हिस्ट्री ऑनर्स किया। हिस्ट्री ऑनर्स करने के बाद सीएलसी से एलएलबी जॉइन किया। शुरू से उनकी इच्छा सिविल में जाने की थी और उन्होंने प्रयास किया।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।