Latest Hindi News : बिहार चुनाव के अंतिम चरण की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू

Read Time:  1 min
बिहार चुनाव
बिहार चुनाव
FONT SIZE
GET APP

पटना बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण (Second and finla Stage) में 122 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुरक्षा कारणों से कई मतदान केंद्रों (Polling Stations ) में विशेष प्रबंध किए गए हैं, जबकि कुछ सुरक्षित केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही मतदान होगा। इस चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान जारी

कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा (Kutumba) औरंगाबाद, रफीगंज, गुरूआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी, बोधगया, रजौली, गोविंदपुर और जमुई जिले की चार सीटों में मतदान हो रहा है। इस चरण में पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, तारकिशोर प्रसाद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश नारायण यादव सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा के कृष्णनंदन पासवान ने किया मतदान

बिहार सरकार में मंत्री और हरसिद्धि सीट से भाजपा उम्मीदवार कृष्णनंदन पासवान ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि मतदाता उनका आशीर्वाद दे रहे हैं और वे 50,000 वोटों के अंतर से जीत की उम्मीद रखते हैं। उन्होंने एनडीए की बिहार में भारी बहुमत से सरकार बनाने की संभावना पर भी विश्वास जताया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान की अपील की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से कहा, “लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान!”

मतदान केंद्रों पर तकनीकी समस्याएं और सुरक्षा निरीक्षण

किशनगंज के रूईधासा बूथ संख्या 329 और सीतामढ़ी बूथ संख्या 293 की ईवीएम में खराबी आई। वहीं, भागलपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार ने अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया और लोगों से लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।