Latest Hindi News : 6 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में 8 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू

Read Time:  1 min
8 विधानसभा सीटों
8 विधानसभा सीटों
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। बिहार चुनाव के दूसरे फेज का मतदान जारी है। इसके साथ ही छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आठ विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए भी वोटिंग शुरू हो गई है।

8 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

इनमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम (Badgam) और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला (Ghatshila) तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डंपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल हैं। बिहार के साथ ही इन विधानसभा क्षेत्रों में भी 14 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Umar Abdullah) द्वारा बडगाम सीट से इस्तीफा देने के बाद इस क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। अब्दुल्ला ने 2024 के विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर जीतने के बाद गांदरबल सीट बरकरार रखी और बडगाम सीट खाली की थी।

बडगाम उपचुनाव में कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं

बडगाम उपचुनाव में कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। नेशनल कांफ्रेंस ने आगा महमूद, पीडीपी ने आगा सैयद मुंतजिर और भाजपा ने सैयद मोहसिन को मैदान में उतारा है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।