Latest News Assam : महिला अधिकारी की अकूत संपत्ति का खुलासा

Read Time:  1 min
Assam
Assam
FONT SIZE
GET APP

5 साल की नौकरी में 1 करोड़ कैश और 1 करोड़ के गहने! मुख्यमंत्री भी रह गए हैरान

गुवाहाटी:  असम (Assam) सिविल सेवा (ACS) की एक महिला अधिकारी नूपुर बोरा (Nupur Bora) को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों को जांच के दौरान महिला अधिकारी के घर से बेहिसाब संपत्ति मिली है

नूपुर बोरा 2019 बैच की अधिकारी हैं। उन पर पिछले छह महीनों से विशेष सतर्कता शाखा (Special Vigilance Cell) की नजर थी। उन पर आरोप है कि वह जमीन के सौदों में गड़बड़ी करके मोटी रकम ले रही थीं। हाल ही में उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिसमें पुलिस को भारी मात्रा में नकदी और गहने मिले। 

छापेमारी में क्या-क्या मिला?

  • गुवाहाटी स्थित घर से 92.50 लाख रुपये से अधिक नकदी
  • लगभग 1.5 करोड़ रुपये के गहने बरामद
  • बरपेटा में किराए के मकान से 10 लाख रुपये नकद

सिर्फ पांच साल की नौकरी में इस अधिकारी ने जो अकूत संपत्ति हासिल की, उसने सरकार से लेकर आम जनता तक को हैरान कर दिया।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

असम Assam के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि नूपुर बोरा ने बरपेटा में सर्किल ऑफिसर रहते हुए हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों को ट्रांसफर की। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, “हमने पाया है कि उसने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 400 गुना ज्यादा संपत्ति जमा कर ली थी। हमारा मानना है कि सिर्फ निलंबन या नौकरी से बर्खास्तगी ही काफी नहीं होगी। हमें कानूनी प्रक्रिया के जरिए सजा सुनिश्चित करनी होगी।” उन्होंने जनता से भी अपील करते हुए कहा कि अगर कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है तो तुरंत इसकी सूचना दी जाए।

हिमंत बिस्वा सरमा कौन हैं?

हेमन्त बिश्वा शर्मा असम Assam के स्वास्थ्य मन्त्री भी रह चुके हैं। शर्मा ने 7 जून 2001 को रिनिकी भूया सरमा से विवाह किया, जिनसे उन्हें एक बेटा – नन्दील बिश्व शर्मा और एक बेटी-सुकन्या सरमा है। वर्ष 2021 मेंं असम में भाजपा की सरकार आने के बाद हिमन्त विश्व शर्मा वर्तमान में असम के मुख्यमन्त्री हैं।

आसाम में किस पार्टी की सत्ता है?

2021 के चुनावों में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने असम विधान सभा में बहुमत प्राप्त किया, जिसमें 75 सीटें जीतीं। कांग्रेस पार्टी ने 29 सीटें जीतीं और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) ने 16 सीटें प्राप्त कीं।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।