Yash Dayal : यश दयाल क्रिकेटर की गिरफ्तारी तय?

Read Time:  1 min
Yash Dayal
Yash Dayal
FONT SIZE
GET APP

Yash Dayal : आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (Rcb) के तेज गेंदबाज (Yash Dayal) यश दयाल को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिली है। न्यायाधीश सुदेश बंसल की अदालत ने कहा कि पीड़िता नाबालिग है, इस कारण गिरफ्तारी और पुलिस की कार्रवाई पर रोक नहीं लगा सकते हैं

Yash Dayal की गिरफ्तारी रोकने से HC ने किया इनकार

दरअसल, न्यायालय ने केस डायरी तलब करते हुए 22 अगस्त को अगली सुनवाई रखी है। क्रिकेटर Yash Dayal के वकील कुणाल जैमन ने कहा कि हमारे खिलाफ गाजियाबाद में भी एक लड़की ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था, जिस पर इलाहबाद उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी थी। इसके सात दिन बाद ही जयपुर में दूसरी लड़की ने मामला दर्ज करवाया है।

मामले में पूरा गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह इस तरह के मुकदमें दर्ज करवाकर ब्लैमेल करना चाहता है। सांगानेर पुलिस थाना अधिकारी अनिल ने बताया कि जयपुर की लड़की क्रिकेट खेलने के दौरान यश दयाल के संपर्क में आई थी।

यश पर दुष्कर्म के दो आरोप लगे

आरोप है कि करीब दो साल पहले जब वह नाबालिग थी तब यश ने क्रिकेट में कैरियर बनवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जैमन ने बताया कि आईपीएल-2025 मैच के दौरान भी यश पर जयपुर के एक होटल में लड़की को बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है।

लड़की के साथ जब पहली बार दुष्कर्म किया गया था तब वह 17 साल की थी। ऐसे में पुलिस ने पाक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया था।

मालूम हो कि यश दयाल पहले भी विवादों में रहे हैं। उन्होंने दो साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्टोरी को हटा दिया था। बाद में दयाल ने सफाई देते हुए कहा था कि मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से दो स्टोरी पोस्ट की गई थी। मैं बताना चाहता हूं कि यह स्टोरी मैंने पोस्ट नहीं की थी।

क्रिकेटर यश दयाल कौन हैं?

यश दयाल का जन्म उत्तर प्रदेश, भारत में एक हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता, चंद्रपाल दयाल, कॉलेज के दिनों में क्रिकेट खेलते थे और 1980 के दशक में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते थे। उनकी माँ, राधा दयाल, एक गृहिणी हैं। उनकी एक बहन हैं जिनका नाम शुचि दयाल है, जो एक आहार विशेषज्ञ के रूप में काम करती हैं।

यश दयाल स्पिनर है या तेज गेंदबाज?

इलाहाबाद के रहने वाले यश दयाल बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ हैं। उनकी क्रिकेट यात्रा उत्तर प्रदेश के लिए आयु-वर्ग क्रिकेट में उनकी भागीदारी से शुरू हुई।

अन्य पढ़ें: BCCI : RTI के दायरे में नहीं आएगा बीसीसीआई

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।