सिडनी। पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम के खराब प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। अब आजम ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग (BBL) में भी असफल रहे हैं। इस कारण वह आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।
धीमी बल्लेबाजी बनी चर्चा का कारण
आजम बीबीएल में सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) की ओर से खेलते हुए तेजी से रन बनाने में भी विफल रहे हैं। मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ वह 46 गेंदों पर 58 रन ही बना पाए। अपनी धीमी बल्लेबाजी के कारण वह लोगों के निशाने पर हैं।
एडम गिलक्रिस्ट ने जताई चिंता
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adaom Glikrist) ने भी उनकी जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि बाबर आक्रामक बल्लेबाजी नहीं करते पर उन्हें इस लीग में खेलते समय कुछ गति अवश्य लानी होगी। वह ऐसा नहीं कर सकते कि एक ही रन बनाएं और साथी बल्लेबाज पर ही बड़े शॉट लगाने की जिम्मेदारी थोप दें।
मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ बाबर का प्रदर्शन
लीग के 18वें मुकाबले में मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स की टीमें आमने-सामने थीं। इसमें बाबर के नाबाद अर्धशतक से सिडनी सिक्सर्स ने मेलबर्न को 6 विकेट से हराया
मैच की मुख्य बातें
मेलबर्न ने सिक्सर्स को जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य दिया था जिसे सिडनी ने तय ओवरों से भी कम में हासिल कर लिया। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। मेलबर्न स्टार्स ने 9 विकेट पर 164 रन बनाए। सिडनी सिक्सर्स की ओर से सीन एबॉट ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। जेक एडवर्ड्स, बेन ड्वारशुईस, और हेडेन केर ने 2-2 विकेट लिए। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिडनी सिक्सर्स की ओर से बाबर आजम ने नाबाद 58 रन बनाए।
बाबर आजम कितने करोड़ का मालिक है?
विराट कोहली की नेटवर्थ करीब 1050 करोड़ रुपये है, जबकि बाबर आजम महज 43 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। बाबर आजम की कमाई क्रिकेट के अलावा विज्ञापन और ब्रांड प्रोमोट करने से होती है।
बाबर आजम 1 दिन में कितना कमाता है?
उनकी मैच फीस इस प्रकार है – टेस्ट मैच फीस 1.25 लाख पाकिस्तानी रुपये, वनडे मैच फीस 644,620 पाकिस्तानी रुपये और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच फीस 418,584 पाकिस्तानी रुपये है।
Read More :