IPL 2026- गंभीर पर भरोसा बनाए रखे बोर्ड, हटाने की गलती न करे : मुनाफ पटेल

Read Time:  1 min
मुनाफ पटेल
मुनाफ पटेल
FONT SIZE
GET APP

मुम्बई । पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने भारतीय क्रिकेट टीम (India Cricket Team) के मुख्य कोच गौतम गंभीर की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह एक बेहतरीन कोच हैं, जिनके अंदर सच कहने का साहस है। ऐसे में उनको हटाने की बात सोचनी भी नहीं चाहिए।

गंभीर को हटाना टीम के लिए नुकसानदायक

मुनाफ के अनुसार अगर गंभीर को कोच पद से हटाया जाता है तो भारतीय ड्रेसिंग रूम (Indian Dressing Room) में मायूसी छा जाएगी और खिलाड़ियों को संभालना कठिन हो जाएगा। मुनाफ के अनुसार भारतीय टीम को गंभीर जैसा स्पष्टवादी कोच ही चाहिए।

कार्यकाल को लेकर उठे सवाल

मुनाफ ने यह टिप्पणी उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए की है, जिनमें कहा गया है कि गंभीर का कार्यकाल 2027 के एकदिवसीय विश्व कप तक है, जिसे 2028 के टी20 विश्व कप तक बढ़ाने की मांग की गई है, लेकिन बोर्ड उन्हें बीच में ही हटा सकता है।

बीसीसीआई को दी चेतावनी

इसी को लेकर मुनाफ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को आगाह किया है। उनका कहना है कि ड्रेसिंग रूम में गंभीर एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो सच को सच कहने का साहस रखते हैं।

सख्त फैसलों के लिए जाने जाते हैं गंभीर

पटेल के अनुसार, गंभीर में किसी भी बड़े से बड़े खिलाड़ी के प्रदर्शन में गिरावट आने पर उसे टीम से बाहर करने का दृढ़ संकल्प है, जो भारतीय क्रिकेट के हित में है।

अड़ियल स्वभाव और निडर फैसले

गंभीर अपने अड़ियल स्वभाव और निडर फैसलों के लिए जाने जाते हैं, जिसके चलते टीम इंडिया ने उनके मार्गदर्शन में कई नई उपलब्धियां हासिल की हैं। हालांकि उनका यह रुख कभी-कभी परेशानी भी बन जाता है।

रोहित-कोहली के साथ तनाव की खबरें

पूर्व में, ऑस्ट्रेलिया के खराब दौरे के बाद जब रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, तब गंभीर के साथ उनके संबंधों में तनाव की खबरें सामने आई थीं।

अन्य पढ़े: USA- होर्मुज संकट के बीच भारत को झटका, रूस से सस्ते तेल पर अमेरिका की सख्ती

टीम हित सबसे ऊपर

मुनाफ पटेल ने जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों को संभालना क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण और कठिन काम है। साथ ही कहा कि गंभीर अपने फैसलों से उत्पन्न होने वाले प्रतिरोध के बावजूद टीम के हित को सबसे ऊपर रखते हैं। इन तमाम चुनौतियों और टकरावों के बावजूद, गंभीर ने सीमित ओवरों के प्रारूप में कोच के तौर पर बेहतरीन काम किया है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।